एसडीएम नजफगढ़ ने छापेमारी कर पकड़े 140 आक्सीजन के सिलेन्डर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एसडीएम नजफगढ़ ने छापेमारी कर पकड़े 140 आक्सीजन के सिलेन्डर

-नंगली सकरावती के औद्योगिक क्षेत्र में की छापेमारी एक फिलिंग स्टेशन भी पकड़ा -जांच में जुटे अधिकारी, अभी तक किसी के भी खिलाफ कोई मामला दर्ज नही
NM News SDM Nazafgarh

दिल्ली में कोरोना महामारी के चलते अब आक्सीजन के लिए हाहाकार मचा है। जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है और अधिकारियों को आक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के आदेश दिये गये है। यहां बता दें कि कोरोना महामारी के चलते देश में आक्सीजन की कमी पर सुप्रीमकोर्ट ने औद्योगिक इकाईयों को आक्सीजन सप्लाई के रोक के आदेश दिये है लेकिन फिर भी फैक्ट्री मालिक आक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे है। जिसे देखते हुए नजफगढ़ एसडीएम ने नंगली सकरावती के औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी कर आक्सीजन के 140 सिलेंडर बरामद किये है। वहीं अधिकारियों ने क्षेत्र से एक फिलिंग स्टेशन भी पकड़ा है। जिसकी प्रशासन को पहले कोई जानकारी नही दी गई थी। प्रशासन इस छापेमारी के बाद अब मामले की जांच में जुट गया है लेकिन अभी तक सिलेंडर बरामदगी में जमाकर्ताओं के खिलाफ क्या कार्यवाही की गई इसके बारें कोई कुछ कहने को तैयार नही है। अभी तक पुलिस ने भी कोई मामला दर्ज नही किया है।
                 बुधवार को दिल्ली के जिला दक्षिण-पश्चिम के नजफगढ़ मंडल में एसडीएम विनय कौशिक ने सिविल डिफेंस की टीम के साथ नंगली सकरावती औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्ट्रियो में छापेमारी की। इस छापेमारी में टीम ने आक्सीजन से भरे करीब 140 सिलेंडर बरामद किये। इस संबंध में एसडीएम विनय कौशिक ने बताया कि अस्पतालों में लगातार हो रही आक्सीजन की कमी के तहत प्रशासन ने यह कार्यवाही की है। सभी को पता है और कोर्ट का निर्देश है कि इस समय आक्सीजन की सबसे ज्यादा जरूरत अस्पतालों को है ताकि कोरोना मरीजों की जान बचाई जा सके। लेकिन फिर भी कुछ लोग मानवता को ताक पर रखकर आक्सीजन की जमाखोरी कर रहे थे। जैसे ही उन्हे इसकी जानकारी मिली तो उन्होने तुरंत कार्यवाही कर करीब 140 आक्सीजन से भरे सिलेंडर पकड़ने में सफलता प्राप्त की। साथ ही इस छापेमारी में एक फिलिंग स्टेषन का भी पर्दाफाश हुआ है जिसकी अधिकारियों को पहले कोई जानकारी नही थी। उन्होने कहा कि अभी भी अधिकारी क्षेत्र में छापेमारी कर रहे है ताकि अगर कही और भी जमाखोरी हुई है तो उसका पर्दाफाश किया जा सके।  
                  श्री कौशिक ने आगे कहा कि यह सिलेंडर फिलहाल एसडीएम द्वारका की देखरेख में रखे जा रहे है और जिन अस्पतालों की आक्सीजन की जरूरत है वहां इनकी आपूर्ति की जायेगी ताकि लोगों की अनमोल जान को बचाया जा सके। उन्होने बताया कि कई अस्पतालों ने हमे आक्सीजन के लिए रिक्वेस्ट की है। जिसे देखते हुए जांच के बाद उन्हे आक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई तुरंत की जायेगी। हालांकि क्षेत्र में अभी भी छापेमारी जारी है लेकिन अभी तक जमाखोरों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नही किया गया है। हालांकि एसडीएम कह रहे है कि जांच के बाद जमाखोरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किये जायेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox