एनडीएमसी खेल-खेल में फ्री में निखारेगा छात्रों की खेल प्रतिभा-पहले चरण में शामिल किए गए 7 खेल 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एनडीएमसी खेल-खेल में फ्री में निखारेगा छात्रों की खेल प्रतिभा-पहले चरण में शामिल किए गए 7 खेल 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – नगरपालिका परिषद एनडीएमसी द्वारा खेल-खेल में छात्रों की खेल प्रतिभा को फ्री निखारेगा। एनडीएमसी की तरफ से छात्रों को सात खेल गतिविधियों में मुफ्त कोचिंग देने के लिए खेल शिविर शुरू किए गए हैं। पहले चरण में हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, तैराकी, क्रिकेट, हॉकी और बास्केटबॉल शामिल है।
एनडीएमसी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस खेल शिविर का उद्देश्य योजनाबद्ध तरीके से बच्चों में खेल प्रतिभा को उभारना है, ताकि बच्चे खेल को अपना कैरियर बना सकें। इसके लिए उन्हें पेशेवर खेल केंद्रों की तरह उन्नत और अच्छे प्रशिक्षण की सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी तरह खेलों में असाधारण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए सुबह अतिरिक्त परीक्षण सत्र आयोजित करने की योजना भी है। जिससे कि बच्चे क्षेत्रीय और राज्य प्रतियोगिता में एनडीएमसी टीमों का हिस्सा बन सकें। 

इस खेल शिविरों में तैराकी सत्र सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। जबकि बाकी खेल सत्र शाम को 4 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिर मार्ग स्थित अटल आदर्श बाल विद्यालय में फुटबाल व तैराकी के लिए कोचिंग प्रदान की जा रही है जबकि सरोजिनी नगर स्थित नवयुग स्कूल में फुटबॉल, तैराकी और बास्केटबॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी तरह तालकटोरा स्टेडियम में क्रिकेट और मुक्केबाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिवाजी स्टेडियम में हॉकी की कोचिंग तथा लक्ष्मी बाई नगर के नवयुग स्कूल में वॉलीबॉल के लिए और लक्ष्मी नगर स्थित संजय लेक पार्क में तैराकी के लिए लिए कोचिंग फ्री में दी जा रही है। एनडीएमसी द्वारा आयोजित किए गए खेल शिविर में छात्रों की खेल प्रतिभा निखर रही है और उन्हें उन्नत खेल प्रशिक्षण के लिए अच्छी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यह पहल छात्रों को स्थायी रूप से सक्षम बनाने और खेल क्षेत्र में उनकी स्थिरता को सुनिश्चित करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है |

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox