एक दूसरे के साथ चलने में कतरा रहे लालू-नीतीश, गठबंधन के क्या हैं संकेत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक दूसरे के साथ चलने में कतरा रहे लालू-नीतीश, गठबंधन के क्या हैं संकेत

-वाम के कार्यक्रम में सीएम नीतीश पहुंचे, लालू गायब, कांग्रेस के कार्यक्रम लालू पंहुचे नीतीश गायब

पटना/शिव कुमार यादव/- कांग्रेस के कार्यक्रम में लालू प्रसाद थे तो नीतीश कुमार नहीं। इस बार सीपीआई के कार्यक्रम में लालू की गैरहाजिरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता के अपने प्रयासों की चर्चा करते हुए कांग्रेस के उदासीन रवैये पर कटाक्ष किया। बिहार में जेडीयू-आरजेडी का आपसी गठबंधन है लेकिन दोनों पार्टियों के नेता एक मंच सांझा नही कर रहे है जिसकारण अब इस गठबंधन को लेकर सवाल उठने लगे है।

“देश का इतिहास बदलने वालों से मुक्ति के खिलाफ इंडी एलायंस का गठन किया गया था। यह हो गया, लेकिन अभी ज्यादा काम नहीं हो पा रहा। अभी पांच जगह विधानसभा का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी तो उसी को लेकर ज्यादा इच्छुक है। हमलोग तो कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे थे। लेकिन, अभी उनको इन सब चीज की चिंता है नहीं। अभी वह लगे हुए हैं पांच राज्यों के चुनाव में। इसलिए, जब पांच राज्य का चुनाव होगा तो अपने सबको बुलाएंगे। अभी कोई चर्चा नहीं हो रही है।“ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी के मंच से अपनी मेहनत का जिक्र करते हुए कांग्रेस से मिल रहे कष्ट का खुलासा किया। पिछले दिनों कांग्रेस के कार्यक्रम में वह नहीं गए थे और वहां राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की शान में कसीदे गढ़े गए थे। लालू ने राहुल की प्रशंसा की थी। इस बार सीपीआई के कार्यक्रम में लालू को भी बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। नीतीश पहुंचे तो उन्होंने सभा में अपना कष्ट जाहिर करते हुए पांच राज्यों के चुनाव के बाद एलायंस का काम बढ़ने की उम्मीद जताई।

कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी लेकिन अभी है व्यस्त
राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में सीपीआई के द्वारा “भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली“  कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन बनाने में हम सभी ने कितना काम किया है। पटना सहित दो राज्यों में बैठक भी की गई, लेकिन अभी इस गठबंधन  को मजबूत करने के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। इंडिया गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है। कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए हम लोगों ने इतना काम किया है लेकिन अब कांग्रेस के नेता न तो कुछ बोल रहे हैं, न कोई चर्चा कर रहे हैं और न ही कुछ कर ही रहे हैं। वह पांच राज्यों के चुनाव में लग गए हैं, लेकिन हम लोग इसे मजबूत करने के लिए पूरा काम कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox