एक दिन, दो मैराथन: दिल्ली और गुरुग्राम में बीआरजी धावकों का दमदार प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक दिन, दो मैराथन: दिल्ली और गुरुग्राम में बीआरजी धावकों का दमदार प्रदर्शन

नई दिल्ली/गुरुग्राम/- बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों ने रविवार को फिटनेस और समर्पण की नई मिसाल पेश की। एक ही दिन दिल्ली और गुरुग्राम में आयोजित दो प्रतिष्ठित मैराथन इवेंट्स में भाग लेकर टीम बीआरजी ने शानदार प्रदर्शन किया और कई पोडियम स्थान हासिल कर अपनी धाक जमाई।

रोहिणी चैप्टर में बीआरजी की प्रभावशाली उपस्थिति

दिल्ली के रोहिणी में हुए “कम्पीट विद युवरसेल्फ – रोहिणी चैप्टर” में बीआरजी के धावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
दीपक छिल्लर ने बताया कि इस आयोजन में प्रवीन सांगवान,दीपक छिल्लर और नीरज छिल्लर को ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सम्मानित किया गया, जो टीम के प्रभाव और प्रेरणादायक कार्यशैली को दर्शाता है।

डॉ. किरण छिल्लर, रवीता विजयरन और अरुणा तोमर ने पेसर की भूमिका निभाई और नारी सशक्तिकरण का आदर्श प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईएएस सोनल गोयल ने सभी को सम्मानित किया।

विहान ने 5 किमी दौड़ में अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सत्यवान डागर ने पाँचवां स्थान लेकर वही रणबीर सांगवान ने 50+आयु वर्ग मे पहला स्थान हासिल किया
टीम को गौरवान्वित किया।

10 किमी दौड़ में धर्मवीर सैनी, बादल तेवतिया, रणबीर सांगवान, सुरेंद्र दलाल, सुदेश तोमर, किरण नरूला, अमृत कौर, सरिता दास, नवीन, राजेन्द्र पाल, राजेश, अरुण विजयराण, सनी राणा, सुमित राणा, तेजस, गौतम दलाल, अभिषेक माथुर, सुदेश और राजू ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर बीआरजी का परचम लहराया।

गुरुग्राम में “रन फॉर एनवायरनमेंट – 2025” में भी बीआरजी का दबदबा

दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम में आयोजित “रन फॉर एनवायरनमेंट – 2025” में भी बीआरजी के धावकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गुलाब सिंह, ब्रह्म प्रकाश मान, धर्मवीर सैनी, कृष्णा राणा, संजू सैनी, रोहतास सैनी, राजपाल, और तेजस राज सिंह ने अपनी-अपनी श्रेणियों में शानदार स्थान प्राप्त किए।

पोडियम फिनिशर्स – रन फॉर एनवायरनमेंट, गुरुग्राम

21 किलोमीटर दौड़

गुलाब सिंह – ओवरऑल प्रथम स्थान

ब्रह्म प्रकाश मान – 55+ आयु वर्ग में प्रथम स्थान

10.5 किलोमीटर दौड़

धर्मवीर सैनी – 45 से 55 आयु वर्ग में प्रथम स्थान

कृष्णा राणा – महिला 55+ में प्रथम स्थान व ओवरऑल तृतीय स्थान

5 किलोमीटर दौड़

संजू सैनी – बालिका वर्ग में ओवरऑल प्रथम स्थान

रोहतास सैनी – 45 से 55 आयु वर्ग में प्रथम स्थान

राजपाल – 45 से 55 आयु वर्ग में द्वितीय स्थान

3 किलोमीटर दौड़

तेजस राज सिंह – बालक वर्ग में ओवरऑल तृतीय स्थान

बीआरजी – अनुशासन, प्रेरणा और परिश्रम की मिसाल

एक ही दिन में दो स्थानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बीआरजी ने फिर साबित किया कि यह टीम केवल दौड़ नहीं लगाती, बल्कि एक स्वस्थ समाज और नशामुक्त भारत के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox