नई दिल्ली/द्वारका/सिमरन मोरया/- द्वारका पुलिस की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड), द्वारका जिला ने एक अंतरराज्यीय अवैध शराब आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के पास से 1,442 क्वार्टर (29 कार्टन) अवैध शराब बरामद की गई, जिसे एक वैगनआर कार में छिपाकर हरियाणा में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
मामले के संदर्भ में डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई 22 जून 2025 की रात को की गई। गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर टीम ने ककरोला गांव, सेक्टर 16B, द्वारका के पास एक संदिग्ध कार को रोका। कार चालक भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अभिषेक कुमार उर्फ दादू बताते हुए खुलासा किया कि वह हरियाणा से सस्ती अवैध शराब खरीदता था और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में उसकी गैरकानूनी आपूर्ति करता था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार