उमेश पाल हत्याकांड का एक और आरोपी एनकाउंटर में ढेर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उमेश पाल हत्याकांड का एक और आरोपी एनकाउंटर में ढेर

-8 दिन में दूसरा एनकाउंटर, उमेश पर पहली गोली चलाने वाला उस्मान ढेर, एडीजी बोले- अपराधी कितना भी रसूख वाला हो, बक्शा नहीं जाएगा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/प्रयागराज/शिव कुमार यादव/- उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस को सोमवार सुबह बड़ी कामयाबी मिली। प्रयागराज में कौंधियारा के लालपुर इलाके में इस हत्याकांड से जुड़े दूसरे आरोपी शूटर विजय उर्फ उस्मान चौधरी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उस्मान ने ही उमेश पाल पर सबसे पहले गोली चलाई थी। वह सीसीटीवी में नजर आया था। उस्मान की फायरिंग में एक सिपाही नरेंद्र भी जख्मी हो गया, जबकि जवाबी फायरिंग में उस्मान को गोली लगी। पुलिस उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर आई। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


                  यह 8 दिन में दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले 27 फरवरी को बदमाश अरबाज को एनकाउंटर में पुलिस ने मार गिराया था। अरबाज शूटरों को कार से घटनास्थल पर ले गया था। उमेश की हत्या 24 फरवरी को करीब 7 शूटर्स ने की थी। 7 बैकअप में थे।

करीब 7 घंटे बाद लखनऊ में पुलिस की प्रेस कॉफ्रेंस
सोमवार तड़के हुए इस एनकाउंटर के करीब 7 घंटे बाद लखनऊ में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में जवाबी फायरिंग में उस्मान को गोली लगी। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एडीजी ने कहा कि इस हत्याकांड से जुड़ा हुआ कोई भी शख्स बक्शा नहीं जाएगा। चाहे वह जितना रसूख वाला हो।

अतीक का शार्प शूटर था, धर्म परिवर्तन की जांच
24 फरवरी को जैसे ही उमेश गाड़ी से उतरा, उस्माम ने उस पर फायरिंग की थी। उस्मान की गोली लगते ही उमेश जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उस्मान पर 50 हजार का इनाम रखा था। उस्मान अतीक गैंग का शार्प शूटर था। चर्चा है कि अतीक गैंग को ज्वाइन करने के बाद धर्म परिवर्तन करके विजय चौधरी से उस्मान बन गया था। हालांकि, एडीजी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

लालापुर में छिपा था उस्मान, पुलिस ने घेरा
प्रयागराज पुलिस के मुताबिक, उस्मान प्रयागराज के कौंधियारा के लालापुर में छिपा था। वह लालापुर का ही रहने वाला था। यहां पुलिस की टीम ने घेराबंदी की, तो उस्मान ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी। बताया जा रहा है कि उसको दो गोली लगी है। हालांकि, पुलिस की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। हालांकि प्रयागराज पुलिस के सीनियर अफसरों ने घटनास्थल का दौरा किया है और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।

2020 में की थी उस्मान ने शादी
उस्मान कौंधियारा के बमौखर गांव का रहने वाला था। 2020 में उसने गांव की ही एक लड़की को भगाकर शादी की थी। इस समय वह घुरपूर इलाके में पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहता था। उस्मान के पिता का नाम वीरेंद्र चौधरी है। वह चार भाई में तीसरे नंबर पर था। बड़ा भाई राकेश चौधरी भी वाहन चोर बताया जा रहा है। वह अभी जेल में बंद है। बाकी, दो भाई अजय और विपिन डीजे बजाने का काम करते हैं। उस्मान पहले वाहन चोर था। इसके खिलाफ प्रयागराज के कीडगंज थाने में कई मुकदमें दर्ज थे।

एनकाउंटर के बाद ट्वीट…
केशव मौर्यः प्रयागराज के उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में लगे जवानों की हत्या करने वालों की तलाश में लगी पुलिस टीम को बधाई! घटना से जुड़े एक-एक अपराधी चाहे पाताल में छुप जाएं, उन्हें पकड़कर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी!
ब्रजेश पाठकः पुलिस की टीमें लगातार लगी हुई है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को मार गिराया। एक-एक अपराधी को सजा मिलेगी यही हमारी प्रतिबद्धता है। एनकाउंटर के बाद देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी ट्वीट किया।

7 शूटर्स थे; दो मारे गए, 5 फरार
उमेश पाल हत्याकांड में 7 शूटर्स शामिल थे। इनमें से दो का एनकाउंटर कर दिया है। 5 की तलाश की जा रही है। इन पर पुलिस ने इनाम राशि को रविवार को बढ़ाकर ढाई-ढाई लाख कर दिया था। इनके अलावा, अतीक अहमद, उसकी अशरफ पत्नी शाइस्ता परवीन, उसका भाई अशरफ और उनके बेटे समेत कई लोगों को आरोपी बनाया है। अतीक अहमद अहमदाबाद और अशरफ बरेली की जेल में बंद है। अतीक के बेटे हत्याकांड के बाद से फरार हैं।

उमेश पाल हत्याकांड का दूसरा एनकाउंटर, पहले ड्राइवर का हुआ था
इस हत्याकांड में पुलिस ने 27 फरवरी को भी एक बदमाश अरबाज को एनकाउंटर में मार गिराया था। दावा किया कि अरबाज शूटरों को कार से घटनास्थल पर ले गया था। फिर वारदात के बाद वापस चकिया लेकर आया था। 27 फरवरी को सुलेमसराय के नेहरू पार्क के पास अरबाज का एनकाउंटर किया गया था।

44 सेकेंड में उमेश पाल हत्याकांड दिया था अंजाम
प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके 2 गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। बदमाशों ने इस हत्याकांड को 44 सेकेंड में अंजाम दिया था। उमेश और एक गनर की मौके पर मौत हुई। जबकि एक गनर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

योगी ने कहा था- माफिया को मिट्टी में मिला देंगे
उत्तर प्रदेश विधानसभा में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच जमकर बहस हुई। ब्ड योगी ने सदन में कहा, ’हम माफियाओं के खिलाफ हैं, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे। हम किसी भी माफिया को नहीं छोड़ेंगे।’ उन्होंने कहा कि सपा ने ही अतीक अहमद को प्रश्रय दिया है। अपराधी को सांसद बनाओ फिर तमाशा करो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा माफियाओं की पोषक है। राजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद दोषी है, उसे सपा ने विधायक बनाकर प्रश्रय दिया।
                  उमेश पाल हत्याकांड के पांच आरोपियों पर इनाम राशि बढ़ाकर ढाई-ढाई लाख कर दी गई है। पहचान होने के बावजूद 8 दिन बाद भी इस हत्याकांड के 5 शूटरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इनमें अतीक अहमद का बेटा असद भी है। सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच और ैज्थ् की रडार पर 20 हजार मोबाइल नंबर हैं। अतीक अहमद गैंग से जुड़े 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है।
                    लेकिन, अब तक कुछ भी ठोस नहीं मिल पाया है। कुछ इनपुट मिले हैं कि बदमाश वारदात के बाद दो घंटे तक प्रयागराज में ही थे। फिर यह बात सामने आई कि बदमाश फॉर्च्यूनर से भागे हैं। फिलहाल, पुलिस की तरफ से ऐसी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई। वहीं, अतीक के दोनों नाबालिग बेटों का पता चला गया है। वह सुधार गृह में बंद हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox