उप राष्ट्रपति ने आगामी त्यौहारों के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उप राष्ट्रपति ने आगामी त्यौहारों के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

- उप राष्ट्रपति, श्री एम वेंकैया नायडू ने आगामी त्योहारों 'उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादि, चेटीचंड, वैशाखी, विशु, पुथांडु, वैशाखादि और बोहाग बिहू' से पहले देश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/बिरेन्द्र कुमार सोनी/“मैं ‘उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादि, चेटीचंड, वैशाखी, विशु, पुथांडु, वैशाखादि और बोहाग बिहू’ के शुभ अवसर पर अपने देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

ये त्यौहार पारम्परिक नव वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर मनाये जाते हैं और हमारे देश की सामासिक संस्कृति और समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोग ‘उगादि’ और कर्नाटक में ‘युगादी’ के नाम से इस त्यौहार को मनाते हैं। महाराष्ट्र में इसे ‘गुड़ी पड़वा’ और तमिलनाडु में ‘पुथांडु’ के नाम से यह त्यौहार मनाया जाता है। केरल में हमारे मलियाली भाई-बहन इसे ‘विशु’ और पंजाब में ‘वैशाखी’ के नाम से इस उत्सव को मनाते हैं। ओडिशा में इसे ‘पणा संक्राति’ के नाम से मनाया जाता है। पश्चिमी बंगाल में ‘पोइला बोइशाख’ और असम में ‘बोहाग बिहू’ नव वर्ष के आगमन का प्रतीक है। इस त्यौहार का आयोजन अलग-अलग नामों से किया जाता है, परंतु उल्लास, उमंग और घनिष्ठता की भावना से परिपूर्ण उत्सवी माहौल हर जगह एक समान होता है।

हमारे धर्म ग्रंथों और शास्त्रों में अनेक ऐसी घटनाओं का उल्लेख है, जिनसे प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा का पता चलता है। हमारे देश में फसल-कटाई का मौसम अपने आप में एक ऐसा अवसर होता है, जो प्रकृति के चैतन्य और प्राचुर्य के उत्सव की तरह मनाया जाता है।

हमारे देश में, त्यौहार सदा से ऐसा अवसर रहा है, जब परिजन और मित्र-बंधु एक साथ मिलकर उत्सव का आयोजन करते हैं। परंतु कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए मैं सभी नागरिकों से कोविड-19 संबंधी स्वास्थ्य और स्वच्छता नयाचारों का अनुपालन करते हुए इस त्यौहार को मनाने का आग्रह करता हूं।

मैं कामना करता हूँ कि ये पर्व हमारे देश में शांति, सौहार्द्र, समृद्धि और खुशहाली लाएँ।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox