मानसी शर्मा /- महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सारे राजनीतिक दल एक्टिव हो गए हैं। सीट शेयरिंग को लेकर सारे दल आपस में मंथन कर रहे हैं। वहीं शिवसेना ( उद्धठ गुट ) ने कांग्रेस के साथ खेला कर दिया है। बता दें कि उद्धठ ठाकरे गुट ने मुंबई की बांद्रा सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी तक महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवार नहीं हुआ है। महाविकास अघाड़ी में उद्धठ गुट, कांग्रेस और एनसीपी है।
उद्धव ठाकरे ने उतारे उम्मीदवार
उद्धव ठाकरे की शिवसेना की तरफ से मुंबई की बांद्रा (पूर्व) सीट से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। उद्धव की शिवसेना ने यह ऐलान किया है कि वरुण सरदेसाई बांद्रा (पूर्व) विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे। बता दें कि वरुण सरदेसाई आदित्य ठाकरे के मौसेरे भाई हैं। वरुण सरदेसाई पिछले 14 साल से युवा सेना में काम कर रहे हैं और आदित्य ठाकरे के बेहद करीबी लोगों में गिनती होती है। गौरतलब है कि बांद्रा पूर्व मुस्लिम बहुल इलाका है। बांद्रा पूर्व सीट से कांग्रेस के कई नेता चुनाव में किस्मत आजमाना चाहते थे।
कांग्रेस के नेताओं में उबाल
शिवसेना ठाकरे की ओर से वरुण सरदेसाई के नाम का ऐलान करने किए जाने के बाद अब कांग्रेस की नाराजगी बढ़ गई है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। 2019 में कांग्रेस के जीशान सिद्दीकी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। वे यहां से मौजूदा विधायक हैं। ठाकरे सेना की दलील है कि शिवसेना यूबीटी ने अपने कोटे की चांदीवली सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। इसीलिए कांग्रेस के कोटे की बांद्रा (पूर्व) सीट पर वरुण सरदेसाई शिवसेना की तरफ से लड़ेंगे।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार