उद्घाटन के बाद ही बंद हुआ एफ ओ बी का लिफ्टः सोलंकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उद्घाटन के बाद ही बंद हुआ एफ ओ बी का लिफ्टः सोलंकी

शिव कुमार यादव/- 2005 से लगातार आरडब्ल्यूए मधु विहार एवं क्षेत्रीय जनता की मांग पर  मधु विहार बस स्टैंड के नजदीक फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग को स्वीकार करते हुए बिना लिफ्ट वर्क के 28 फरवरी 2023 को निर्माण कार्य पूरा हुआ। काफी हो हल्ला करने के बाद इस एफ ओ बी का उद्घाटन 28 अक्टूबर 2023 को उपराज्यपाल एवम सांसद रमेश बिधूड़ी तथा सांसद प्रवेश वर्मा के हाथो हुआ। लेकिन उद्घाटन के बाद ही ने लिफ्ट काम करना बंद कर दिया जो पुनः दीपावली पर तीन दिन के लिए चलाया गया।

बूढ़े, बच्चे महिलाएं तथा दिव्यांग जनो में खुशी की लहर तीन दिन के बाद ही थम गई जब लिफ्ट ही काम करना बंद कर दिया जो आज तक बंद है। स्थिति को देखते हुए मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान एवम फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने उपराज्यपाल एवम मुख्य अभियंता डीडीए,मंगलापुरी से मांग की है कि करोड़ों रुपयों की लागत से बने जन सुविधाओ के लिए तैयार किए गए इस पुल को तत्काल लिफ्ट चालू कर वृद्ध विकलांग बच्चे महिलाओं की खुशी जल्दी से जल्दी लौटाई जाए तो अति कृपा होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox