
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के गांव पीरागढ़ी में प्राचीन सिद्ध बाबा मंदिर व ऐतिहासिक बावडी पर सिद्ध बाबा के वार्षिक उत्सव पर रक्त दान कैम्प व भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीरागढ़ी व आसपास के गांवों के हजारों लोगों ने भाग लिया और भंडारें में प्रसाद लिया।
मंदिर के प्रधान महाबीर प्रसाद ने बताया कि सिद्ध बाबा मंदिर व बावडी की मान्यता आसपास के गांवो में भी है। वहां के लोग भी कीर्तन करते हुए यहां आकर स्नान व प्रसाद वितरण करते हैं। आज मेले में पीरागढ़ी गांव के साथ आसपास के गांवो के हजारो की संख्या में लोगो की उपस्थिति रही ओर भजन कीर्तन का आनंद व प्रसाद लिया।
इस मौके पर दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव व पंच प्रमुख विनोद शौकिन ने कहा कि आज भी गांवो के लोग अपनी धरोहर को संजोए हुए है।ओर गांव देश के लिए खेतो के लिए किसान व देश की सीमा के लिए जवान देते है।ओर अपने सांस्कृतिक,सामाजिक कार्यक्रमो के साथ साथ देश के विकास के लिए काम करते है। दूसरी ओर दिल्ली देहात व गांवो को नगर निगम प्रशासन हाउस टैक्स को लेकर सीधे तौर पर जेल भेजने की धमकी दे रहा।जिस पर सभी राजनैतिक दल चुप्पी साधे हुए है। जिसको दिल्ली गांवो की सर्व खाप व दिल्ली पंचायत संघ गांवो के खिलाफ षडयंत्र मान रही है जो कतई बर्दाश्त नही होगा। इसमें काफी गांवो की पंचायतों के प्रमुख ने भी बाबा के सामने नतमस्तक हुए। इसमें विधायक- रघुवींद्र शौकिन, पूर्व विधायक मनोज शौकिन, पार्षद मनदीप शौकिन, पूर्व पार्षद विनय रावत आदि शामिल हुए।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?