
मानसी शर्मा / – उत्तर प्रदेश को केंद्र सरकार की तरफ से एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। दरअसल, ये सौगात यूपी के प्रयागराज को मिली है। पीएम मोदी 18 दिसंबर को वाराणसी से वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले अयोध्या को वंदे भारत की सौगात मिल चुकी है। वहीं वाराणसी- नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब प्रयागराज से चलेगी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह छह बजे चलेगी और साढ़े सात बजे प्रयागराज जंक्शनहोते हुएसाढ़े नौ बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर दो बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
आधिकारिक पत्र आने का है इंतजार
वहीं, इस ट्रेन की वापसी की बात करें तो ये ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर तीन बजे प्रस्तावित है। जो शाम 7 बजकर आठ मिनट पर कानपुर सेंट्रल और रात 9 बजकर आठ मिनट पर प्रयागराज जंक्शन होते हुए रात 11बजे वाराणसी पहुंचेगी। सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होना है, बोर्ड से आधिकारिक पत्र आने का इंतजार हो रहा है।
अयोध्या के लिए वंदे भारत
वहीं रेलवे प्रशासन नई वंदे भारत एक्सप्रेस को अयोध्या वाया लखनऊ होते हुए आनंद विहार के बीच चलाएगा। जिसके नए रैक का आवंटन उत्तर रेलवे को रेल कोच फैक्ट्री से हो चुका है। इसे उत्तर रेलवे को 16 दिसंबर को सौंप दिया जाएगा। वहीं इस एक्सप्रेस ट्रेन में आठ बोगियां होगी। फिलहाल रेलवे इसकी टाइमिंग और स्टॉपेज की लिस्ट बना रहा है। ट्रेन की बात करें तो ये आठ घंटे में आनंद विहार से लखनऊ के सफर को तय करेगी। दरअसल, रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस को वंदे भारत में बदलने का प्रस्ताव बनाया था। वहीं इस ट्रेन को शताब्दी एक्सप्रेस के नए विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,