उत्तर कोरिया को लेकर अमेरिका से भिड़े चीन और रूस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तर कोरिया को लेकर अमेरिका से भिड़े चीन और रूस

-संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/दुनिया/शिव कुमार यादव/- सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिका और चीन-रूस उत्तर कोरिया के मुद्दे पर भिड़ गए। दरअसल उत्तर कोरिया ने हाल के समय में दर्जनों बैलेस्टिक मिसाइलें और परमाणु हथियार विकसित कर लिए हैं। ऐसे में सुरक्षा परिषद के सदस्य देश एक दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते दिखे। गुरुवार को ही उत्तर कोरिया ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल हासोंग 17 का परीक्षण किया है। इसी मुद्दे पर बातचीत के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय परिषद की बैठक हुई।

रूस-चीन ने लगाए ये आरोप
बैठक के दौरान रूस के डिप्टी यूएन राजदूत एना एस्टिग्नीवा ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सैन्य गतिविधियां अभूतपूर्व हैं। वहीं चीन के डिप्टी यूएन राजदूत गेंग शुआंग ने भी अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास पर चिंता जाहिर की है और कहा कि इसके चलते क्षेत्र में तनाव बढ़ा।
                  रूस और चीन ने अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच बने ऑकस को लेकर भी चिंता जाहिर की। इसके तहत अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया को परमाणु हथियार लाने ले जाने में सक्षम सबमरीन बनाने में मदद करेंगे। हालांकि अमेरिका ने कहा कि ऑकस से परमाणु अप्रसार संधि का उल्लंघन नहीं होता है।  

अमेरिका ने किया पलटवार
अमेरिका की यूएन राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास लंबे समय से हो रहा है और यह एक रूटीन प्रक्रिया है। अमेरिका ने रूस और चीन पर उत्तर कोरिया को प्रतिबंधों से बचाने का आरोप भी लगाया। बता दें कि बीते कई सालों से सुरक्षा परिषद उत्तर कोरिया के मुद्दे पर बंटी हुई है, जिसके एक धड़े में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस हैं। वहीं दूसरे धड़े में चीन और रूस शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता
वहीं संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि वह इस बात से बेहद चिंतित हैं कि देशों के बीच काफी मतभेद हैं, जिसकी वजह से दुनिया के सभी  देश उत्तर कोरिया के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox