उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधारना चाहते हैं दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधारना चाहते हैं दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति

-चुनाव जीतते ही ली जे म्युंग ने कही बड़ी बात

देश-दुनिया/शिव कुमार यादव/- दक्षिण कोरिया में आम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे म्युंग ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही ली जे म्युंग दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। खबर लिखे जाने तक दक्षिण कोरिया में 90 प्रतिशत वोटों की गिनती हो गई थी और ली जे म्युंग ने 48 प्रतिशत मत हासिल किए हैं। चुनाव जीत के बाद अपने पहले भाषण में ली जे म्युंग ने कहा कि वे उत्तर कोरिया के साथ संबंधों को सुधारेंगे।

बतौर राष्ट्रपति पहले भाषण में उत्तर कोरिया को लेकर ये बोले ली जे म्युंग
ली जे म्युंग ने कहा कि उनकी सरकार उत्तर कोरिया के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करेगी ताकि कोरियाई प्रायद्वीप में शांति स्थापित की जा सके, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अगर उत्तर कोरिया की तरफ से उकसावे की कार्रवाई जारी रही तो उसके लिए वे अमेरिका के साथ मिलकर उत्तर कोरिया की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देंगे। म्युंग ने कहा कि उनकी सरकार जापान और अमेरिका के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया का नया राष्ट्रपति चुने जाने के लिए ली जे म्युंग को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ’श्रीमान ली जे म्युंग को दक्षिण कोरिया का नया राष्ट्रपति चुने की बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने और भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधों को रणनीतिक तौर पर मजबूत करने की तरफ देख रहा हूं।’

दक्षिण कोरिया में आम चुनाव ऐसे समय हुआ जब पूर्व रूढ़िवादी राष्ट्रपति यून सुक योल ने अचानक से देश में मार्शल लॉ लागू करने का आदेश दिया। इससे दक्षिण कोरिया में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई। हालांकि भारी विरोध के बाद कुछ घंटों में ही यून सुक योल को मार्शल लॉ लगाने का फैसला वापस लेना पड़ा था। हालांकि उसके बाद दक्षिण कोरिया राजनीतिक संकट में फंस गया। अब ली जे म्युंग की जीत के साथ ही उस हंगामे का पटाक्षेप हो गया है।

कौन हैं ली जे म्युंग
60 वर्षीय ली चुनाव से पहले ही जीत के दावेदार थे और विभिन्न सर्वे में ली को राष्ट्रपति पद का सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार बताया गया था। पूर्व राष्ट्रपति यून ने जब बीते साल दिसंबर में देश में मार्शल लॉ लगाया तो उनका विरोध करने वालों में ली जे म्युंग सबसे अहम व्यक्ति थे। ली तीसरी बार राष्ट्रपति पद की रेस में थे। इससे पहले साल 2022 में भी वे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे और यून से करीबी मुकाबले में चुनाव हार गए थे। ली दक्षिण कोरिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले प्रांत ग्योंगी के गवर्नर रह चुके हैं और साथ ही सियोंगनाम शहर के मेयर भी रह चुके हैं। ली का कहना है कि वे देश की अर्थव्यस्था को बेहतर कर सकते हैं। ली अपने तेजतर्रार भाषणों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उनके विरोधियों का कहना है कि वे एक खतरनाक जननेता हैं, जो देश में राजनीतिक फायदे के लिए बंटवारा भी करा सकते हैं। ली के खिलाफ पांच आपराधिक मामलों में ट्रायल चल रहा है। अब जब ली राष्ट्रपति चुने गए हैं तो दक्षिण कोरिया के कानून के मुताबिक ये मामले बंद हो जाएंगे क्योंकि दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति को आपराधिक कार्रवाई से इम्युनिटी मिली होती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox