उत्तम नगर के साड़ी व्यवसायी की हत्या का पर्दाफाश, दुकान के कर्मचारी ने ही की थी मुखबिरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तम नगर के साड़ी व्यवसायी की हत्या का पर्दाफाश, दुकान के कर्मचारी ने ही की थी मुखबिरी

-पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

द्वारका/नई दिल्ली/- द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस ने उत्तम नगर के साड़ी व्यवसायी की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है. मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में दुकान के कर्मचारी ने ही मुखबिरी की थी। लूट के मकसद से बदमाशों ने व्यवसायी को गोली मार दी थी जिसकारण उसकी मौत हो गई थी।
             गौरतलब है कि सोमवार रात द्वारका जिला के बिंदापुर थाना इलाके में साड़ी शोरूम के बिजनेसमैन मोहित अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। द्वारका जिला के ऑपरेशन सेल की जॉइंट टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से लोनी के दो क्रिमिनल शामिल हैं, जिन्होंने बिजनेसमैन को गोली मारी थी। पुलिस ने इनके पास से हथियार बरामद कर लिया है। वहीं तीसरे शख़्स ने इस पूरे मामले की प्लानिंग की थी और लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए लोनी से दोनों क्रिमिनल्स को बुलाया था लेकिन लूट को अंजाम देने में सफल नहीं होने पर वे मोहित अरोड़ा को गोली मारकर फरार हो गए। डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में अभी और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। पूरे मामले को सुलझाने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार की देखरेख में स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर नवीन कुमार, एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड के इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, एंटी नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र और जेल विल रिलीज सेल के इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह की टीम ने काफी अहम भूमिका निभाई। टेक्निकल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox