ईशा देओल और भरत तख्तानी का हुआ तलाक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईशा देओल और भरत तख्तानी का हुआ तलाक

मानसी शर्मा / –  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। ईशा और उनके व्यापारी पति भरत तख्तानी की शादी के 11 साल बाद अलग हो गए हैं।  ईशा और भरत की टीम ने एक मीडिया चैनल को बयान दिया, “हमने साथ सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय हमारे जीवन में बदलाव और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमेशा उनकी खुशी और कल्याण के बारे में सोचेंगे। कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें। ” इस बयान में इसका जिक्र किया गया है।

2012 में हुई थी शादी  
ईशा और भरत की दो बेटियां हैं, राध्या (6) और मिराया (4)है. ईशा देओल ने 29 जून 2012 को बेहद साधारण तरीके से भरत तख्तानी से शादी की थी। दोनों ने इस्कॉन मंदिर में शादी की। शादी के पांच साल बाद, एक्ट्रेस ने अपनी पहली संतान, राध्या को जन्म दिया था। फिर 2019 में, ईशा ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले, एक्ट्रेस की निजी जिंदगी में कई परेशानियों की खबरें सामने आई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करना भी बंद कर दिया था।

अकेले नजर आई ईशा
आमतौर पर, ईशा देओल अपनी मां हेमा मालिनी और दोनों बेटियों के साथ नजर आती रहती हैं। लेकिन छोटे-बड़े इवेंट्स में ईशा को अकेले स्पोट किया गया है। इसके अलावा, ईशा देओल को हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन को भी अकेले स्पोट किया गया था। इसलिए दोनों के तलाक की बातचीत काफी दिनों से चल रही थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox