ईरान संकट गहराया, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईरान संकट गहराया, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

-दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने सभी नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी है। 23 फरवरी को जारी ताजा एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान की बदलती स्थिति को देखते हुए सभी भारतीय उपलब्ध साधनों, खासकर कमर्शियल उड़ानों से जल्द से जल्द वापस लौटें। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि यह एडवाइजरी 5 जनवरी 2026 को जारी की गई सलाह का ही विस्तार है। दूतावास ने छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों समेत सभी भारतीयों से सावधानी बरतने और विरोध-प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहने को कहा है। साथ ही स्थानीय मीडिया पर नजर रखने और दूतावास के संपर्क में रहने की भी अपील की गई है।

दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
दूतावास ने यह भी कहा है कि सभी भारतीय अपने पासपोर्ट और अन्य यात्रा दस्तावेज हमेशा तैयार रखें। किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं 989128109115, 989128109109, 989128109102 और 989932179359। इसके अलावा सभी भारतीयों से दूतावास की वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है। अगर इंटरनेट में दिक्कत हो तो भारत में मौजूद परिवार ने उनकी ओर से पंजीकरण कर सकते हैं।

डोनल ट्रंप ने दी ये चेतावनी
ये एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब ईरान के कुछ विश्वविद्यालयों में छात्र विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहे। वहीं तेहरान और वॉशिंगटन के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल बुसैदी के मुताबिक अगला दौर 26 फरवरी को जेनेवा में होगा। इसी बीच अमेरिका के  राष्ट्रपति डोनल ट्रंप ने ईरान को 10-15 दिनों के भीतर समझौता करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि या तो समझौता होगा, नहीं तो हालात ईरान के लिए अच्छे नहीं होंगे। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox