
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लैटफॉर्म्स में से एक, म्ेंमडलज्तपच.बवउ ने गोल्डन भारत ट्रैवल सेल की पेशकश की है। यह यात्रियों के लिए एक असाधारण अवसर है जिसका लाभ उठाकर वे बेमिसाल दामों पर दुनिया की यात्रा कर सकते हैं। सीमित समय के लिए लागू यह सेल 19 सितम्बर से 26 सितम्बर, 2023 तक चलेगी जिसमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स, होटलों, बसों, कैब्स, क्रूजों, और हॉलिडे पैकेजेज पर जबर्दस्त रियायत मिलेगी।

गोल्डन भारत ट्रैवल सेल के दौरान यात्री तरह-तरह के लुभावने ऑफर्स के साथ दुनिया की भव्यता के आनंदपूर्ण जश्न में शामिल हो सकते हैं। इस सेल के अंतर्गत डोमेस्टिक फ्लाइट्स की बुकिंग्स पर 2,023 रुपये की और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 7,500 रूपये की छूट उपलब्ध है। इसके अलावा होटल की बुकिंग पर 10,000 रूपये, बस की बुकिंग पर 500 रुपये, और कैब की बुकिंग पर 2,000 रुपये तक की शानदार बचत का लाभ होगा। व्यापक हॉलिडे एक्सपीरियंस के इच्छुक यात्री महज 10,199 रुपये से आरम्भ होने वाले डोमेस्टिक पैकेजेज, 11,990 रुपये से आरम्भ होने वाले इंटरनेशनल पैकेजेज और 52,990 रुपये से आरम्भ होने वाले क्रूज ऐडवेंचर प्राप्त कर सकते हैं। यह सीमित-अवधि सेल भारत के पर्यटन की भव्यता का असाधारण और सुन्दर अनुभव प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा