अंजनालेंस ने किये अजनाएक्‍सआर प्रो और अजनाएक्‍सआर एसई मिक्‍स्‍ड रियलिटी हेडसेट्स प्रदर्शित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अंजनालेंस ने किये अजनाएक्‍सआर प्रो और अजनाएक्‍सआर एसई मिक्‍स्‍ड रियलिटी हेडसेट्स प्रदर्शित

-अजनालेंस ने अजना डेवलपर कॉन्‍फ्रेंस के दिल्‍ली एनसीआर चैप्‍टर में अपनी क्रांतिकारी योजना की लांच

गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- भारत- 22 सितंबर, 2023- भारत में एक्‍सआर टेक्‍नोलॉजी के परिदृश्‍य में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है और इस क्रांति में सबसे आगे अजनालेंस है। अजनालेंस एक्‍सआर टेक्‍नोलॉजी की पहल करने वाली अकेली कंपनी है, जिसके पास भारत के ही और उद्योग के सबसे अत्‍याधुनिक मिक्‍स्‍ड रियलिटी हेडसेट्स- अजनाएक्‍सआर एसई और अजनाएक्‍सआर प्रो हैं।

इन्‍हें इमर्सिव लर्निंग एवं कौशल विकास को सभी की पहुँच में लाने और भारत को एक्‍सआर में दुनिया का अग्रणी बनाने के लिये डिजाइन किया गया है। गुरुग्राम की अजना डेवलपर्स कॉन्‍फ्रेंस में 15 अगस्‍त, 2023 को लॉन्‍च हुए यह अत्‍याधुनिक उपकरण एक्‍सआर के कार्यक्षेत्र में भारत की असीम क्षमता को बाहर लाने से पहले इमर्सिव लर्निंग को अधिक सुलभ बना चुके हैं।
            एक्‍सआर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सॉल्‍यूशंस, दोनों की व्‍यापक पेशकश के साथ, एक्‍सआर टेक्‍नोलॉजी में पहल कर रही भारत की एकमात्र कंपनी के तौर पर अजनालेंस राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर एक्‍सआर के परिदृश्‍य को नया आकार देने के लिये समर्पित है। यह सिर्फ टेक्‍नोलॉजी में उन्‍नति का मिशन नहीं है, बल्कि भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को सशक्‍त करने, स्‍थायित्‍व को बढ़ावा देने और देश को एक्‍सआर टेक्‍नोलॉजी में आगे रखने के लिये है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox