इस बार कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनेगी, जानिए कैसे?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस बार कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनेगी, जानिए कैसे?

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/ – कई सालों के बाद इस साल महाशिवरात्रि का पर्व लेकर आ रहा है भरपूर तरक्कीमय योग। विद्वानों के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही अच्छा योग बना रहा है, सभी शिव भक्तों के लिए छप्पर फाड़ संयोग बन रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और शक्ति का विवाह हुआ था। फाल्गुन माह की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को स्वयं भगवान शिव धरती पर उपस्थित सभी शिवलिंगों में प्रकट होते हैं। सनातन धर्म में पूजा पाठ का एक अलग ही महत्व है। अगर आप पूरे सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करते हैं तो भगवान शिव प्रसन्न होकर अपनी पूरी कृपा आप पर बिखेर देते हैं। पंडितों के अनुसार 300 वर्ष बाद इस साल महाशिवरात्रि पर धन का योग बन रहा है साथ ही शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली हैं।

महाशिवरात्रि का पर्व इन राशियों के लिए है बेहद खास

महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले यानी 7 मार्च को शुक्र और बुध का गोचर होगा, जो कई राशियों के लिए लाभकारी बनेगा। ज्योतिषियों के अनुसार 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर स्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह सम्पूर्ण योग महाशिवरात्रि के पर्व में चार चांद लगा देता है। स्वार्थ सिद्धि योग के साथ शिवयोग से कई ग्रहों के शुभ संयोग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

महाशिवरात्रि पर वृषभ राशि वालों की सभी इच्छाएं पूर्ण होगी इस दिन कोई भी किया गया शुभ कार्य जरूर पूरा होगा। उनके करियर और कारोबार में तरक्की होगी।

सिंह राशि

महाशिवरात्रि वाले दिन सभी की मनचाही नौकरी की तलाश पूरी होगी। उनके कार्य क्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पति-पत्नी के सुख में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही खास रहने वाला है। इस दिन भगवान शिव की असीम कृपा बनने वाली है। तुला राशि वाले लोगों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को महाशिवरात्रि वाले दिन विशेष लाभ होने की संभावना है। वहीं अगर आपने कहीं निवेश किया है तो आपको अच्छा रिटर्न प्राप्त होने वाला है। मकर राशि वाले लोगों के प्रमोशन के भी  संयोग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

महाशिवरात्रि वाले दिन कुंभ राशि के जातकों में सुख समृद्धि के योग बन रहे हैं। इनकी हर इच्छा पूर्ण होने की संभावना बनी हुई है। हर मौके पर आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox