द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज देश-दुनिया में कई जगहों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस्कॉन द्वारका के मंदिर परिसर में भी प्रातः 5.15 से लेकर 7.30 बजे तक सैकड़ों भक्तों ने मिलकर जपा मेडिटेशन किया। इसमें सभी ने लगभग दो घंटे तक हरे कृष्ण महामंत्र का जप किया। इस्कॉन द्वारका के उपाध्यक्ष श्री गौर दास ने कहा किदृ ‘स्वस्थ तन, शांत मन और ऊर्जावान जीवन के लिए योग किसी न किसी रूप में बेहद अनिवार्य है। यह शरीर को जहाँ शक्ति देता है, वहीं मन को शांति प्रदान करता है और आध्यात्मिकता की गहराई तक जाने में मदद करता है। अतः भक्तों को चाहिए कि वे हर दिन अपना कुछ समय योग को समर्पित करें। हमारे यहाँ योग का अभ्यास भक्ति योग के माध्यम से किया जाता है जिसमें जपा मेडिटेशन पर बल देते हैं। यह योग की सबसे शक्तिशाली प्रक्रिया है जो भगवान कृष्ण के प्रति प्रेमपूर्ण भक्ति और समर्पण पर केंद्रित है।

जपा योग सत्र के बाद भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन में भाग में लिया और नृत्य किया। तत्पश्चात प्रातः श्रीमद्भागवतम सत्र में भक्तों ने भाग लिया और इसके बाद प्रसाद का आनंद लिया। वहाँ उपस्थित भक्तों ने कहा कि इस्कॉन के भक्त योग को न केवल शारीरिक व्यायाम के रूप में देखते हैं बल्कि आध्यात्मिक विकास के मार्ग के रूप में भी देखते हैं।

वे योग के माध्यम से अपने मन और शरीर को शुद्ध करने और भगवान के साथ अपने संबंध को गहरा करने का प्रयास करते हैं।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार