इजराइल पर हमास के हमलों को लेकर कई देशों जश्न मनाने के वीडियों हुए वायरल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इजराइल पर हमास के हमलों को लेकर कई देशों जश्न मनाने के वीडियों हुए वायरल

-पीएम ट्रूडो ने की इस्राइल पर हुए हमलों की निंदा, उधर कनाडा में ही फलस्तीन के झंडे के साथ लोग मना रहे जश्न

टोरंटो/शिव कुमार यादव/- इजराइल पर हमास के हमलों को लेकर अब उसके विरोध और समर्थन के दावे दूसरे देशों से भी सामने आने लगे हैं। मिडिल ईस्ट देशों के अलावा यूरोप व कनाडा से भी कुछ ऐसे वीडियों वायरल हो रहे है जिसमें साफ तौर पर लोगों को फलस्तीन के झंडे के साथ जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। कनाडाई मीडिया ने भी एक ऐसा ही वीडियो जारी किया, जिसमें कई युवाओं को फलस्तीन झंडे के साथ वाहनों पर नारे लगाते हुए देखा गया। केवल कनाडा ही नहीं बल्कि स्वीडेन, जर्मनी और तुर्की में भी हमास द्वारा किए गए इस हमले का जश्न मनाने वाला वीडियो भी सामने आया है। हालांकि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो इजराइल पर हुए हमलों की निंदा कर रहे थे उसी समय यह वीडियों वायरल हो गया।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। इस्राइल पर हुए इस हमले पर ट्रूडो की प्रतिक्रिया तब आई है जब वह खुद खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई न कर पाने की वजह से भारत की आलोचना का सामना कर रहे हैं। हमास के हमले पर ट्रूडो की प्रतिक्रिया के बाद इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ओंटारियो के मिसिसॉगा की सड़कों पर कुछ युवाओं को फलस्तीन के झंडे के साथ इस्राइल पर इस हमले का जश्न मनाते हुए देखा गया है।

ओंटरियों की सड़कों पर युवाओं ने मनाया जश्न
शनिवार को फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल पर हमला किया, जिसमें अबतक 700 से अधिक लोगों मारे गए तो वहीं 2000 के करीब घायल हुए हैं। हालांकि, इस्राइली सेना ने आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ किए गए अधिकांश क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।
          कनाडाई मीडिया ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कई युवाओं को फलस्तीन झंडे के साथ वाहनों पर नारे लगाते हुए देखा गया। केवल कनाडा ही नहीं बल्कि स्वीडेन, जर्मनी और तुर्की में भी हमास द्वारा किए गए इस हमले का जश्न मनाने वाला वीडियो भी सामने आया है।

पीएम ट्रूडो ने की हमले की निंदा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, ’कनाडा, इस्राइल के खिलाफ इस आतंकी हमले की कड़ी निंदी करता है। हम इस्राइल के साथ खड़े हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं।’
          उन्होंने आगे कहा, ’हमने इस्राइल की जो तस्वीरें देखी, वह भयावह और चौंकाने वाली है। हम बंधक बनाए गए लोगों की तत्काल रिहाई का भी आह्वान करते हैंऔर हम मांग करते हैं कि उनके साथ अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार व्यवहार किया जाए।’
            इस बीच कनाडाई पीएम ट्रूडो ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भारत-कनाडा के राजनयिक विवाद पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच इस्राइल-हमास विवाद पर भी चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने नागरिक जीवन की रक्षा पर चिंता जताई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox