इंक्लूसिव योग केंद्र ने भव्य रूप से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इंक्लूसिव योग केंद्र ने भव्य रूप से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

-दिल्ली-हरियाणा में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

नई दिल्ली/हरियाणा:
इंक्लूसिव योग केंद्र ने आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और समर्पण के साथ मनाया। यह आयोजन दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न स्थलों पर किया गया, जिसमें अनुभवी योग आचार्यों व प्रशिक्षकों के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता फैलाना और समाज को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना था।

दिल्ली में प्रमुख आयोजन स्थल:
श्री छोटूराम तिरंगा पार्क, सूरखपुर रोड:
यहाँ योगाचार्य संजीव कुमार के नेतृत्व में 200 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों व प्राणायाम को सीखते हुए योग के लाभों को अनुभव किया।

राम मंदिर, नजफगढ़:
योग प्रशिक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में 100 से अधिक लोगों ने एकत्र होकर सामूहिक योग किया। स्थानीय नागरिकों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

इंक्लूसिव योग केंद्र, गली नं. 6, गोपाल नगर, नजफगढ़:
यहाँ योग प्रशिक्षक राहुल के मार्गदर्शन में 80 से अधिक छात्र व नागरिक योगाभ्यास में शामिल हुए। केंद्र पर योग की बारीकियों को सिखाते हुए मानसिक व शारीरिक लाभों पर चर्चा की गई।

हरियाणा में आयोजन:
अर्बन स्टेट पार्क, हिसार:
योग प्रशिक्षक प्रदीप नैन के नेतृत्व में 150 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

विशेष घोषणा – नि:शुल्क योग चिकित्सा शिविर:
इंक्लूसिव योग केंद्र ने 1 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक नि:शुल्क योग थेरेपी शिविर के आयोजन की घोषणा की है। यह शिविर गली नं. 6, एम.डी. मार्ग, गोपाल नगर, नजफगढ़, नई दिल्ली – 110043 में आयोजित किया जाएगा।
शिविर का संचालन योगाचार्य संजीव कुमार द्वारा किया जाएगा, जिनके पास योग चिकित्सा में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अब तक अनेक रोगियों को योग के माध्यम से सफलतापूर्वक उपचार प्रदान किया है। यह सेवा पूरे भारत के सभी रोगियों के लिए पूर्णतः निशुल्क रहेगी।

भविष्य के योग शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर:
इंक्लूसिव योग केंद्र द्वारा प्रोफेशनल योग कोर्स भी संचालित किए जाते हैं, जो युवाओं को योग के क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। इन कोर्सों के माध्यम से छात्र न केवल स्वयं को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि समाज को भी स्वस्थ बनाने में योगदान दे सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox