आशीष राजपूत बने एबीवीपी गुरुग्राम जिला संयोजक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आशीष राजपूत बने एबीवीपी गुरुग्राम जिला संयोजक

-जींद प्रान्त अभ्यास वर्ग में नए दायित्वों की घोषणा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा का चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग जींद के गोपाल विद्या मंदिर में बुद्धवार शाम सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन अभाविप प्रान्त अध्यक्ष ने नए दायित्वों की घोषणा की जिसमें गुरुग्राम जिला संयोजक आशीष राजपूत को नियुक्त किया गया।
           अभाविप का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में सभी जिलों से आये मुख्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया एवं विभिन्न सत्रों के माध्यम से एबीवीपी के इतिहास एवं विकास, शैक्षिक गतिविधियां, कार्यपद्धति एवं सैद्धांतिक भूमिका आदि विषयों के बारे में जानकारी दी गयी। अभ्यास वर्ग में गुरुग्राम विभाग से गौरव कटारिया, आशीष राजपूत, रंजनी, दिवाकर, अदिति, योगेश, प्राध्यापक योगेश्वर दयाल, रोहित, मेहरबान नदीम खान शामिल हुए। दुष्यंत गॉड को पुनः विभाग प्रमुख व गौरव कटारिया को पुनः विभाग संयोजक नियुक्त किया गया।

विभिन्न सत्रों में आयोजित प्रान्त अभ्यास वर्ग में एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान जी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री प्रफुल्ला अकांत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य सुश्री ममता यादव ने सत्र लिए व संगठनात्मक कार्यप्रणाली सिखाई। साथ ही उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय प्रताप, सह संगठन मंत्री आनंद श्रीवास्तव, प्रान्त संगठन मंत्री श्री श्याम कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को सत्र व गतचर्चा द्वारा प्रशिक्षित किया।
               अभाविप के योगदान पर प्रकाश डालते हुए आशीष चौहान ने कहा कि अभाविप की भूमिका बढ़ रही है। विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के साथ ही सर्वस्पर्शी कार्यप्रणाली से हम आगे बढ़ रहे हैं। अंतिम सत्र में प्रान्त मंत्री माधव रावत ने आगामी योजनाओं को सभी के सामने रखा जिसमे दो लाख सदस्यता, खेल आयाम, स्वावलंबी भारत, कला मंच, एसएफडी, एसएफएस आदि द्वारा गतिविधियां आयोजित होंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox