आप नेता आतिशी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, ED गलत नीयत से कर रही है काम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आप नेता आतिशी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, ED गलत नीयत से कर रही है काम

-सीएम केजरीवाल को फर्जी केस में फसाया गया है: आप -राजनीतिक बदले की भावना से हो रही हैं सभी कार्रवाई: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है।प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बेंच को भेज दिया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें ईडी को घेरा है।

आम आदमी पार्टी ने कहा, ‘ED गलत नीयत से काम कर रही है। सीएम केजरीवाल को फर्जी केस में फंसाया गया है।’ इस दौरान आप नेता आतिशी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा, केजरीवाल को सीबीआई से इस कारण गिरफ्तार कराया गया क्योंकि अगर ईडी के मामले में जमानत मिलती है तो वो बाहर नहीं आ पाए।’ आप नेता ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में साफ-साफ लिखा है कि केजरीवाल का मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के कार्यकाल में तानाशाही मिली है। हमें देश को आगे लेकर जाना है।’

‘सभी कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना’
वहीं इस दौरान आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के आदेश से साफ हो गया है कि ईडी की सभी कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना के तहत केंद्र सरकार के निर्देश पर कर रही है।’ इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने कहा, ‘राउज एवेन्यू कोर्ट ने भी सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए कहा था कि ईडी के पास कोई सबूत नहीं है।’

जेल से नहीं आएंगे बाहर
बता दें कि ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने पर उनके वकील ऋषिकेश कुमार ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने आज अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है और धारा 19 और गिरफ्तारी की आवश्यकता के मुद्दे को एक बड़ी बेंच को भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल हिरासत में ही रहेंगे क्योंकि CBI मामले में उनकी जमानत अभी भी लंबित है।”भले ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है, तो उनका बाहर निकलना मुश्किल है। क्योंकि 26 जून को केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। अब उन्हें सीबीआई मामले भी जमानत लेनी होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox