गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए किया बड़ा ऐलान, 10 परसेंट आरक्षण के लिए दी मंजूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए किया बड़ा ऐलान, 10 परसेंट आरक्षण के लिए दी मंजूरी

-अग्निवीर पर सरकार ने जारी की अपनी गाइडलाइन -सभी बालों को इसका लाभ मिलेगा, हमारे सैनिक तैयार हैं इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता: BSF डीजी नितिन अग्रवाल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अग्निवीरों की भर्ती के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। इसको लेकर CISF ने पूरी तैयारियां कर ली है। CISF की डीजी नीना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब कांस्टेबल भर्ती में 10 फीसदी पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे।

इसके साथ ही उनको शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट दी जाएगी। उनको आयु सीमा में भी छूट मिलेगी। उन्होंने कहा, यह व्यवस्था एक और CISF के लिए भी जरूरी है, क्योंकि इससे CISF को प्रशिक्षित, सक्षम और योग्य मैनपावर मिलेगा। इससे फोर्स में डिसिप्लिन होगा। इसके साथ ही इससे पूर्व अग्रिवीरों को CISF में सेवा देने का मौका मिलेगा।

‘इससे बेहतर कुछ नहीं’
अग्निवीरों के आरक्षण को लेकर BSF डीजी का भी बयान सामने आया है। BSF डीजी नितिन अग्रवाल ने कहा है कि हमारे सैनिक तैयार हैं। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। सभी बलों को इसका लाभ मिलेगा। अग्निवीरों को भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

‘CRPF में आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी’
तो वहीं CRPF के डीजी अनीश दयाल सिंह ने कहा है कि पूर्व अग्निवीरों को CRPF में भर्ती करने की सारी व्यवस्था कर ली गई है। अग्निवीरों ने सेना में रहते हुए अनुशासन सीखा है। इस व्यवस्था से पहले दिन से हमारे पास प्रशिक्षित और अनुशासित कर्मी होंगे। अग्निवीरों के पहले बैच को CRPF में आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी। तो RPF के महानिदेशक मनोज यादव ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि

पूर्व अग्निवीरों के स्वागत के लिए उत्साहित
भविष्य में रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल पद के लिए सभी भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण होगा। पूर्व अग्निवीरों के स्वागत को लेकर आरपीएफ काफी उत्साहित है। यह बल को नई ताकत, ऊर्जा देगा और मनोबल बढ़ाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox