आदमपुर में भाजपा को उसी की रणनीति से पछाड़ने की तैयारी, केजरीवाल ने बनाई रणनीति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आदमपुर में भाजपा को उसी की रणनीति से पछाड़ने की तैयारी, केजरीवाल ने बनाई रणनीति

-2024 में हरियाणा को फतेह करने के लिए आप आदमपुर से देगी भाजपा को चुनौती

नई दिल्ली/- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को पछाड़ने के लिए उसी की रणनीति के तहत हरियाणा मिशन 2024 की तैयारी कर ली है। हरियाणा की राजनीति में बड़ा संदेश देने के लिए उन्होंने आदमपुर के गढ़ में जाकर चुनौती देने का फैसला किया है। आदमपुर के उपचुनाव के परिणाम आम आदमी पार्टी के मिशन हरियाणा 2024 के लक्ष्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।  
             भाजपा चुनाव जीतने के बाद ही अगले चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुट जाती है। दो साल पहले उस राज्य में चुनावी तैयारी शुरू कर दी जाती है। ऐसा करने से दूसरी पार्टियों पर मनोवैज्ञानिक दवाब भी बनता है। आम आदमी पार्टी ने भी अब भाजपा की तरह चुनाव से दो-तीन साल पहले ही चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। दिल्ली, पंजाब जीतने के बाद अब अरविंद केजरीवाल की नजरें अपने खुद के प्रदेश हरियाणा पर हैं। हरियाणा में 2024 में होने वाले चुनाव में करीब दो साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी है।

केजरीवाल ने मिशन 2024 के लिए आदमपुर के गढ़ में जाकर सीधी चुनौती देने का फैसला लिया है। पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल का 52 साल से इस सीट पर एकछत्र राज है। कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस से भाजपा में चले जाने के बाद अब यहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में नहीं है। जिसका फायदा आम आदमी पार्टी लेना चाहती है। आम आदमी पार्टी विजेता रही तो सबसे बेहतर होगा। अगर दूसरे नंबर रही तो कांग्रेस को पछाड़ने का बड़ा संदेश जाएगा। किसी कारण अगर तीसरे स्थान पर भी रही तो भी मतदाता आप को त्रिकोणीय मुकाबले में आंकना शुरू करेंगे।

मेक इंडिया नंबर वन से युवाओं को साधने की कोशिश
केंद्र सरकार ने मेक इंडिया का स्लोगन दिया था। अब अरविंद केजरीवाल ने मेक इन इंडिया से मिलता-जुलता मेक इंडिया नंबर 1 को लांच किया है। इसमें युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं के साथ सीधा संवाद होगा। देश भर में चलाए जाने वाले इस अभियान की शुरुआत हरियाणा से होगी।

युवाओं व सोशल मीडिया पर फोकस
आम आदमी पार्टी ने भाजपा की तरह से ही सोशल मीडिया पर काफी फोकस किया हुआ है। पार्टी की मीडिया विंग 5 दिन पहले से ही हिसार में सक्रिय हो चुकी है। पूरे प्रदेश के अलावा दिल्ली में भी हिसार को ही केंद्रित किया जा रहा है।

सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट
भाजपा की तरह आम आदमी पार्टी भी प्रत्याशी को लेकर सर्वे करा रही है। आदमपुर उपचुनाव को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। उपचुनाव की तारीख घोषित होने के बाद दोबारा से सर्वे कराया जाएगा। आप ने एलान किया कि आदमपुर उपचुनाव में यहां का रहने वाला ही प्रत्याशी होगा, जो जमीन से जुड़ा आम आदमी होगा। सर्वे के आधार पर ही टिकट मिलेगा।

मैं अपने घर हिसार जा रहा हूं…
पंजाब में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी का हौसला बुलंद है। हरियाणा में बरोदा, ऐलनाबाद उपचुनाव से दूर रही आप ने हरियाणा पर अब फोकस किया है। हरियाणा को जीतने के लिए उन्होंने भाजपा की तरह इमोशनल कार्ड खेला है। मंगलवार को अपने वीडियो बयान में कहा कि मैं अपने घर हिसार, हरियाणा जा रहा हूं। यहां से ही मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत करने भी इसी का हिस्सा है।

आदमपुर विधानसभा के जातीय समीकरण…
कुल 1.67 लाख मतदाता
56 हजार जाट मतदाता
26 हजार बिश्नोई मतदाता
38 हजार अनुसूचित मतदाता
32 हजार पिछड़ा वर्ग मतदाता
12 हजार पंजाबी, ब्राह्मण, बनिया मतदाता
3 हजार मुस्लिम मतदाता

44 साल से भजनलाल परिवार ही कांग्रेस
करीब 44 साल से आदमपुर में चौधरी भजनलाल का परिवार ही कांग्रेस का चेहरा रहा है। उनके अलावा यहां कांग्रेस का कोई चेहरा उभर नहीं सका। कुलदीप बिश्नोई की ओर से हजकां का गठन किए जाने पर आदमपुर में बाहरी प्रत्याशी ही लड़ाए गए। इसमें रणजीत सिंह, जयप्रकाश, कुलबीर बैनीवाल कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं। आदमपुर से कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाले सतेंद्र सिंह भी अब कांग्रेस के बजाय भाजपा में हैं। कांग्रेस के पास मजबूत चेहरा न होना भी आप के लिए फायदेमंद हो सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox