
नई दिल्ली /- टीम इंडिया को एशिया कप के सुपर -4 में लगातार दूसरी हार मिली है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया। आपको बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 174 रनो का लक्ष्य दिया था। जिसे श्रीलंका की टीम ने 1 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली । इसी के साथ ही टीम इंडिया फाइनल की रेस से भी लगभग बाहर हो गई है। इसे पहले भी इंडिया को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।
कयास लगाए जा रहे है कि टीम इंडिया फाइनल में अपनी जगह एक पक्की कर सकता है। भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ- साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। उसके लिए उसकी मदद सिर्फ पाकिस्तान ही कर सकता है। अगर पाकिस्तान से अफगानिस्तान को हार जाए। इसके बाद श्रीलेका भी अगर पाकिस्तान को हरा देती है। इसके बाद भी टीम इंडिया को नेट-रनरेट पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। इन सब के बाद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है।
इसके साथ ही , सुपर फोर में श्रीलेका दो जीत के साथ अब टॉप पर है। वहीं, पाकिस्तान एक जीत के साथ दुसरे नंबर पर है। दोनों का नेट रन पॉजिटिव है। श्रीलंका का नेट रन रेट +0.351 है, जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.126 है। वहीं, भारत निगेटिव रन रेट (-0.125) के साथ और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम के सामने कुछ इसी प्रकार के समीकरण बने थे। पर तब कुछ भी उनके पक्ष में नहीं गया था और टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड से बाहर हो गई थी।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार