आदमपुर उपचुनाव में बागी हुए कांग्रेस नेता कुरड़ा राम नंबरदार, इनेलो में हुए शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आदमपुर उपचुनाव में बागी हुए कांग्रेस नेता कुरड़ा राम नंबरदार, इनेलो में हुए शामिल

- बोले- अब कांग्रेस हुड्डा पिता-पुत्र की पार्टी

हिसार/- हरियाणा कांग्रेस ने जय प्रकाश को आदमपुर उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित किया है। इसके बाद से ही आदमपुर में कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई। पार्टी के पूर्व संगठन सचिव कुरडा नंबरदार ने कैंडिडेट का विरोध किया और पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। वे पिछले 40 साल से कांग्रेस के साथ जुड़े थे। इसके बाद वह इनेलो में शामिल हो गए। जिसके बाद इनेलो से उन्हें टिकट भी मिल गई।


            कुरडा राम नंबरदार ने कहा कि कांग्रेस ने आदमपुर के साथ अन्याय किया है। पहले कुलदीप आदमपुर से अन्याय करता था। कांग्रेस ने अब उससे भी बदतर काम किया है। ऐसे आदमी को टिकट दे दी, जिसे बराबर का वोट आदमपुर वालों ने दिया लेकिन फिर भी वह बागड़ी और गादड़ी के लठ मारो की बात कहता है। उन्होने कहा कांग्रेस ने एक ऐसे उम्मीदवार को उतार दिया, जो कुलदीप से भी घटिया है।
              कुरडा राम ने कहा कि जयप्रकाश ने आदमपुर से 2009 में चुनाव लड़ा और 42 हजार वोट मिलें, परंतु इसके बाद भी उसने हलके की ओर रुख नहीं किया। टिकट देने के समय मैंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ 30 मिनट बात की और दीपेंद्र को भी कहा कि आप गलत फैसला ले रहे हैं। मुझे चाहे टिकट न दें, परंतु किसी सक्रिय कार्यकर्ता को टिकट दें, वे नहीं माने। इसलिए मैंने आज दुखी मन से कांग्रेस छोड़ दी। हरियाणा में कांग्रेस अब पिता पुत्र की पार्टी रह गई। मैं कांग्रेस में 40 साल रहा। कुरडा राम ने कहा कि वे पूर्व सीएम बंसी लाल के अनुयायी है। पूरा हरियाणा उन्हें विकास पुरुष के नाम से जानता है। भूपेंद्र हुड्डा ने ईडी के भय से एक ऐसे आदमी को टिकट दी, जो कि इसके लायक नहीं था। कूरडाराम ने कहा कि वह किसानों से जुड़ी पार्टी में शामिल होंगे और वह इनेलो में शामिल हो गये और इनेलो ने उन्हे तुरंत पार्टी का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया।  
              हरियाणा कांग्रेस ने आदमपुर उप चुनाव को लेकर 12 अक्तुबर शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश का नाम घोषित किया, परंतु पार्टी विरोध के चलते जल्दी नाम घोषित नहीं कर रही थी। कुरडा नंबरदार ने पाटी हाईकमान को अल्टीमेटम दिया हुआ था कि यदि पार्टी ने उनकी अनदेखी की तो वे गुरुवार को कोई फैसला ले सकते हैं।

बालसमंद में बुलाई थी समर्थकों की मीटिंग
कुरडा राम नंबरदार ने मंगलवार को बालसमंद में अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई थी। बैठक में कुरडा राम ने कहा कि वे बंसीलाल के साथी थे। कुलदीप के कांग्रेस में वापसी के बाद कभी अपनी दावेदारी नहीं जताई और समाज सेवा के कार्य में लगे रहे। पार्टी पहले भी बाहरी नेताओं को तवज्जो देती थी और आज भी ऐसा ही कर रही है।

हुड्डा पिता-पुत्र पंचायतों की अवमानना कर रहे
कुरडा राम नंबरदार के बेटे पारस का कहना है कि 8 दिन पहले पूर्व ब्ड भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के साथ मुलाकात हुई थी। हम पूर्व सीएम और पार्टी के साथ हैं, परंतु वे पंचायतों की अवमानना कर रहे हैं। हुड्डा कहते हैं कि सर्वे में उनका नाम नहीं है। पिता जी बंसी लाल की विकास पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। मान मनोव्वल से हम मानने वाले नहीं है। हम दीपेंद्र हुड्डा से भी मिलकर आए थे। मजबूरी में हमें कोई कदम उठाना पड़ेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox