आत्मा को सुकून देता है एडवेंचर, नौकरी तो सिर्फ जेबे भरती है- गजल गर्ग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आत्मा को सुकून देता है एडवेंचर, नौकरी तो सिर्फ जेबे भरती है- गजल गर्ग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ट्रैवल ब्लॉगर और इंफ्लुएंसर के रूप में विख्यात हो चुकी यंग, ब्राइट और खूबसूरत गजल गर्ग इन दिनों एक ऐसे कंटेंट पर काम कर रहीं हैं जो न केवल अपने आप में पूरी तरह से रोमांचित करने वाला है बल्कि वह भारतीय लड़कियों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने वाला भी है। उन्होने नये प्रोजेक्ट को अपना सपना बताते हुए कहा कि नौकरियां सिर्फ जेबे भरती है लेकिन एडवेंचर आपकी आत्मा को सुकून देता है। जिसके लिए वह पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत को भी एक्सप्लोर करना चाहती हैं। यहां बता दें कि गजल गर्ग एक विख्यात ट्रैवल ब्लॉगर और इंफ्लुएंसर होने के साथ-साथ गजल की इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग भी काफी अधिक है।
एक हाई प्रोफाइल जॉब और कई एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ कुछ लोग शायद संतुष्ट हो, लेकिन गजल गर्ग के पास एक अलग ही प्लान है। दरअसल गजल अपने ट्रैवलिंग के सपनों को पूरा करने के साथ ही पूरी दुनिया एक्सप्लोर करना चाहती है। गजल ने अपने लाइफ और फ्यूचर प्रोजेक्ट के बारे बताते हुए कहा कि वह कुछ ऐसा करना चाहती है जिससे उनके घूमने का सपना भी पूरा हो जाये और वह दूसरी लड़कियों के लिए कुछ प्रेरणा भी दे सके।
अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए, गजल ने कहा, “स्कूल के समय में मैं बहुत ही अच्छी स्टूडेंट थी, और साथ ही हर तरह के एक्टीविटीज में पार्टिशिपेट भी करती थी। लेकिन मुझे जो एक चीज याद है वो यह है कि मैं हमेशा ही ट्रैवल शो होस्ट करना चाहती थी। मैं एक पढ़े लिखे परिवार से हूँ इसलिए मै भी उसी रास्ते पर चली और एमबीए किया। लेकिन मैं हमेशा से ही ट्रैवलिंग करना चाहती थी। और फिर एकदिन मैंने अपने सपने को प्राथमिकता देने का फैसला किया। जैसे पुरानी कहावतें होती है, ‘नौकरियां आपकी जेबें भरती हैं, और एडवेंचर आपकी आत्मा को सुकून देता है।”
आपको बता दे कि गजल ने फिलीपींस, साइप्रस, लंदन, बेल्जियम, आयरलैंड, तुर्की के साथ कई पॉपुलर और वायरल टूर भी किए हैं। यही नहीं उनके डोमेस्टिक ट्रैवल के वीडियोज और व्लॉग भी बहुत पॉपुलर है।
महामारी के बाद के अपने प्लान के बारे में बात करते हुए, गजल ने कहा कि 2020 के बाद, मुझे नहीं लगता कि कुछ बड़ा प्लान करना चाहिए। लेकिन मैं उम्मीद कर रहीं हूँ कि चेरी ब्लॉसम सीजन यानि कि अप्रैल में मैं जापान जाऊँ। लेकिन इस बार, मैं ज्यादा से ज्यादा डोमेस्टिक ट्रैवल करना चाहती हूँ। भारत बहुत ही खूबसूरत देश है और मैं कुछ खास थीम्स के साथ इसके कुछ लोकल हिस्सों को एक्सप्लोर करना चाहती हूँ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox