
वाशिंगटन/- अमेरिकी राजदूत गीता राव गुप्ता आठ दिनों की यात्रा के तहत भारत आ रही हैं। इस दौरान अमेरिकी राजदूत गुजरात, मुंबई और बंगलूरू का दौरा करेंगी। यात्रा के दौरान अमेरिकी राजदूत महिलाओं के वैश्विक मुद्दे पर चर्चा करेंगी। एक अगस्त से चार अगस्त तक गुप्ता गुजरात में रहेंगी। इस दौरान वे भारत सरकार द्वारा आयोजित जी 20 के सत्र में शामिल होंगी।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का करेंगी नेतृत्व गीता राव गुप्ता
अमेरिकी राजदूत गीता राव गुप्ता आठ दिनों की यात्रा के दौरान गुजरात, मुंबई और बंगलूरू का दौरा करेंगी। एक अगस्त से चार अगस्त तक गुप्ता गुजरात में रहेंगी। इस दौरान वे भारत सरकार द्वारा आयोजित जी 20 के सत्र में शामिल होंगी। यहां वह महिलाओं के आर्थिक प्रतिनिधित्व और प्रगति के लिए जी 20 एम्पावर सम्मेलन और जी 20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे यह लोग
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस की लिंग नीति परिषद में राष्ट्रपति जो बाइडन की विशेष सहायक राकेल वोगेलस्टीन भी शामिल होंगी। राकेल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (लिंग) की विशेष सलाहकार भी हैं। राकेल के अलावा प्रतिनिधिमंडल में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की जानकार अमेरिकी उप सहायक सचिव नैन्सी इज्जो जैक्सन भी शामिल होंगी। अमेरिकी महावाणिज्य दूत (मुंबई) माइक हैंकी और यूएसए आईडी ऑफिस में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की वरिष्ठ समन्वयक जेमिली बिगियो भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगी।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत