आज से शुरू हुआ ‘भारत पर्व’, जानें कहां हो रहा है आयोजन और क्या है खास?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज से शुरू हुआ ‘भारत पर्व’, जानें कहां हो रहा है आयोजन और क्या है खास?

मानसी शर्मा / – राजधानी दिल्ली गणतंत्र दिवसकी तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दिल्ली में इस बार भी लाल किले पर भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस भारत पर्व का आज 23 जनवरी से ही उद्घाटन किया जाएगा। भारत पर्व में हमें विभिन्न कार्यक्रमों और मंडपों के जरिए देश की संस्कृति और विरासत को जानने का मौका मिलता है। ऐसे में हम भारत पर्व के बारे में जानेंगे।

भारत पर्व क्या है?

भारत पर्व का आयोजन हर साल पर्यटन मंत्रालय द्वारा किया जाता है। भारत पर्व भी गणतंत्र दिवस का ही एक हिस्सा है, जिसका आयोजन गणतंत्र दिवस के साथ ही किया जाता है। भारत पर्व का आयोजन लाल किले के पास किया जाता है। भारत पर्व का मुख्य उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति और विरासत से परिचित कराना है।

भारत पर्व का कैसा रहा अब तक का सफर?

हर साल मनाए जाने वाले भारत पर्व की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। इसके बाद साल 2017, 2018, 2019 और 2020 में भारत पर्व का आयोजन किया गया। कोरोना काल के दौरान भारत पर्व मनाने पर रोक लगा दी गई थी। 2023 में एक बार फिर लाल किले पर भारत पर्व का आयोजन किया गया। अब इस साल भी भारत पर्व का उद्घाटन आज किले पर होने जा रहा है।

भारत पर्व कब और कब तक मनाया जाएगा?

इस बार भारत पर्व का उद्घाटन 23 जनवरी को शाम 07:30 बजे से होगा, जो 31 जनवरी को रात 9 बजे तक चलेगा। आयोजन की लोकप्रियता को देखते हुए इस साल इसे 6 दिन की बजाय 9 दिन तक बढ़ा दिया गया है। इसमें हर दिन कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग समय रखा गया है।

भारत पर्व में क्या होगा खास?

नौ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। इसमें क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ-साथ राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सांस्कृतिक दलों, एक अखिल भारतीय खाद्य न्यायालय और 65 हस्तशिल्प स्टालों के साथ एक अखिल भारतीय शिल्प बाजार द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन शामिल होंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox