आज दिल्ली में होगा भव्य रावण दहन, पीएम मोदी और फिल्म स्टार भी होंगे शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से लेकर बॉलीवुड सितारे तक रामलीला मंचन में लगाएंगे हाजिरी

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- राजधानी दिल्ली में दशहरे का पर्व इस बार और भी खास रहने वाला है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ राजनीतिक और सांस्कृतिक जगमगाहट से सजे इस उत्सव में देश की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अलग-अलग रामलीला मंचन में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

लालकिला मैदान में राष्ट्रपति और सोनिया गांधी लाल किला मैदान स्थित

श्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। उनके साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। वहीं, इसी मैदान में नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में सोनिया गांधी विशेष मेहमान होंगी।

पीएम मोदी पहली बार जाएंगे पूर्वी

दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार पहली बार पूर्वी दिल्ली में दशहरा पर्व देखने जाएंगे। वह आईपी एक्सटेंशन स्थित श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के मंचन में शामिल होंगे। यहां उनके साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे। इस रामलीला कमेटी की खासियत यह है कि पारंपरिक रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के अलावा चौथा पुतला भी जलाया जाएगा। इस बार यह पुतला पहलगाम के आतंकियों का होगा, जो देश विरोधी ताकतों को करारा संदेश देगा।

अमित शाह देखेंगे पीतमपुरा की रामलीला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीतमपुरा स्थित डीडीए ग्राउंड में श्री केशव रामलीला कमेटी के मंचन का हिस्सा बनेंगे। यहां 200 फीट ऊंचे विशाल और आकर्षक पुतलों का दहन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण रहेगा।

बॉबी देओल बनेंगे लवकुश रामलीला की शान

लालकिला मैदान में आयोजित लवकुश रामलीला कमेटी के कार्यक्रम में इस बार फिल्म अभिनेता बॉबी देओल विशेष मेहमान के रूप में मौजूद रहेंगे। उनकी मौजूदगी से रामलीला में बॉलीवुड का तड़का भी लगेगा और दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ेगा।

धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में डूबेगा दिल्ली का दशहरा

दिल्ली का दशहरा पर्व इस बार सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं रहेगा, बल्कि इसमें राजनीति, संस्कृति और फिल्म जगत की मौजूदगी भी देखने को मिलेगी। बड़ी हस्तियों की भागीदारी के कारण राजधानी में दशहरे के मंचन और रावण दहन की भव्यता कई गुना बढ़ जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox