आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला-दक्षिण पश्चिम ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला-दक्षिण पश्चिम ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

- 50 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित, डीएम समेत सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने किया रक्तदान

नई दिल्ली/- आजादी के 75वें साल को यादगार बनाने के लिए व अमृत महोत्सव के तहत दिल्ली में जिला-दक्षिण पश्चिम डीएम कार्यालय कापसहेड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डीएम हेमन्त कुमार समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस शिविर का आयोजन जिला नेशनल शहरी आजीविका मिशन के सहयोग से किया गया।
               

 इस अवसर पर डीएम हेमन्त कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नही आती है। बल्कि आपका एक यूनिट खून कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है। इसलिए हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होने कहा कि हमने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। उन्होने कहा कि हम पूरे देश में हर घर झंडा अभियान भी चला रहे है जिसके साथ-साथ रक्तदान अभियान भी चलाया गया है। उन्होने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए एनयूएलएम के समनव्यक नवीन कोटिया का आभार व्यक्त किया। वहीं एनयूएलएम जिला दक्षिण-पश्चिम के समनव्यक नवीन कोटिया ने बताया कि हमारे इस काम में दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल द्वारा संचालित ब्लड केंद्र द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पर्व पर हर स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए।
             

  देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के चलते रक्तदान के लिए यूनिट की संख्या 75 सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रखी गई। रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम ज़िले के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री हेमंत कुमार ने स्वंम रक्तदान कर मिसाल कायम की।
               75वां आजादी के अमृत महोत्सव को रक्तदान शिविर के रूप में मनाते हुए सती साई दास सेवा दल व आई वाई आर सी संस्था ने सहयोग देकर लोगो को जागरूक किया। जिसमें सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 50 रक्त दाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र व उपहार में तिरँगा झंडा दिया गया।

सुबह तिरंगा रैली का भी आयोजन हुआ
प्रशासन द्वारा रक्तदान शिविर से पहले लोगों को जागरूक करने के लिए व आजादी की तिरँगा यात्रा  सुबह 9 :30 बजे कउ ऑफिस  से तिरंगा रैली भी निकाली जिसमे हेमंत कुमार जी, व श्री निशान्त बोध एसडीएम व श्री अतुल सोनी (पी) कापसहेड़ा आदि अधिकारी व सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स सामिल हुए।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox