आंध्र प्रदेश में मंदिर में मची भगदड़, श्रद्धालुओं की मौत से मचा हाहाकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आंध्र प्रदेश में मंदिर में मची भगदड़, श्रद्धालुओं की मौत से मचा हाहाकार

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एकादशी पर्व के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।

रेलिंग टूटने से फैली अफरातफरी

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मंदिर परिसर में आने-जाने का एक ही रास्ता था। अधिक भीड़ के दबाव में रेलिंग अचानक टूट गई, जिससे श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिरने लगे। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया।

राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन को घायल श्रद्धालुओं को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना के बाद मंदिर परिसर को खाली कराया गया है। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई लोग जमीन पर गिरे और घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और भीड़ नियंत्रण को लेकर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

चिंता का विषय बनी सुरक्षा व्यवस्था

यह घटना न केवल श्रद्धालुओं के लिए दर्दनाक है, बल्कि यह धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा योजनाओं को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदी दोबारा न दोहराई जाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox