अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, टेक ऑफ के चंद मिनटों बाद गिरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, टेक ऑफ के चंद मिनटों बाद गिरा

-242 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद से लंदन जा रहा था एयर इंडिया का विमान -विमान में गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी समेत 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, एक कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक व 10 केबिन क्रू थे सवार

अहमदाबाद/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- वीरवार को गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान में 242 यात्री सवार थे जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी भी सवार बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं। इसके साथ ही राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ के 90 जवानों वाली तीन टीमें गांधीनगर से विमान हादसे वाली जगह भेजी गई हैं। साथ ही वडोदरा से भी एनडीआरएफ की तीन टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। हादसे में नागरिकों के हताहत होने की अभी कोई सूचना नही मिल पाई है।

अहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया का विमान एआई-171 हादसे का शिकार हुआ है, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। यह विमान बोइंग बी-787 एयरक्राफ्ट वीटी-एएनबी था। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। ऐसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात सीएम और अहमदाबाद के कमिश्नर से फोन पर बात की है और उनसे हालात के बारे में जानकारी ली। एअर इंडिया ने भी हादसे की पुष्टि की है और बयान में कहा है कि वे हालात की समीक्षा कर रहे हैं।

डीजीसीए ने जारी किया बयान
डीजीसीए ने बताया कि विमान में दो पायलट और केबिन क्रू के 10 सदस्यों समेत 242 यात्री सवार थे। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी भी सवार थे। विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे। डीजीसीए ने बताया कि विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट ने एटीसी को मेडे की कॉल की थी, लेकिन जब एटीसी ने एयरक्राफ्ट से संपर्क साधने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला।

विमान उड़ान भरते ही एयरपोर्ट परिसर के बाहर गिर गया, जिसके बाद धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। विमान हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की कई टीमें मौके पर भेजी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox