
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- नॉर्थ पुलिस जिला के अंतर्गत कोतवाली थाना पुलिस ने नाईट गश्त के दौरान रोको टीम ने एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से एक देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस व एक चोरी की बाईक बरामद की है। आरोपी पहले भी 7 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है तथा उसकी गिरफ्तारी दो मामलों के सुलझने का खुलासा हुआ है।
डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कल्सी ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस की रोको टीम रविवार की रात चांदनी चौक में बनखंडी के पास गश्त के दौरान चैंकिंग कर रही थी तभी पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली की एक अपराधी बाईक पर हथियार के साथ घूम रहा है। पुलिस ने जांच का क्षेत्र बढ़ा दिया और जैसे ही पुलिस ने उसे देखा तो उसे रोककर पूछताछ की और बाईक के कागजात दिखाने को कहा। लेकिन वह कोई जवाब नही दे पाया तब पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई योगेश कुमार व हवलदार मुकेश ने उसे हिरासत में ले लिया और जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बाईक की जांच में वह भी चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ तिलन निवासी कटरा शेख चंद, लाल कुआं दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि आरोपी ने बताया कि उसने आमिन हमजा निवासी आसिफ अली रोड़ दिल्ली से 7 हजार में देशी पिस्टल खरीदा था। उसने लाहौरी गेट थाना इलाके से होंउा लिवो चोरी की थी। पुलिस हथियार सप्लाई करने वाले शख्स को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।





More Stories
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!