अलकनंदा में समा गई ज़िंदगियाँ: बद्रीनाथ मार्ग पर बस हादसा, 18 सवार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अलकनंदा में समा गई ज़िंदगियाँ: बद्रीनाथ मार्ग पर बस हादसा, 18 सवार

रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हादसा/सिमरन मोरया/- देश में कई जगहों पर प्रकृति के कहर से लोग जूझ रहे हैं। मॉनसून किसी के लिए सुकून लेकर आया है तो वहीं, कईयों के लिए ये तबाही से कम नहीं है। गुरुवार को उत्तराखंड रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर में हुए एक हादसे में देश को दहशत में डाल दिया है। सुबह के समय अलकनंदा नदी में यात्री से भरी बस गिर गई। इस बस में 18 लोग सवार थे। मानसून के कारण अलकनंदा नदी उफान पर है। हालांकि, इस हादसे की जानकारी मिलते ही राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया है। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरण ने बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे।”

दो यात्री की मौत
हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुट गई है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है और सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। लापता यात्रियों की तलाशी अभी भी की जा रही है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर में 18 सीटर टेंपो ट्रैवलर के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।”

कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास एक मिनी बस ट्रक की  टक्कर से खाई में जा गिरी। बस में 19 लोग सवार बताए जा रहे हैं जिनमें से सात लोग बस के ऊपर ही छटक गए। बाकी पूरी बस नदी में समा गई। बताया जा रहा है यात्री केदारनाथ से यात्रा करने के बाद रात को रुद्रप्रयाग रुके थे। आज सुबह बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए थे लेकिन गोचर के पास अचानक ट्रक की टक्कर से बस खाई में जा गिरी और उसके बाद अलकनंदा नदी में समा गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox