अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन, CM योगी समेत शामिल होंगे 50 देशों के प्रतिनिधि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन, CM योगी समेत शामिल होंगे 50 देशों के प्रतिनिधि

मानसी शर्मा/- भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव की तैयारियां चल रही है। आज अयोध्या में 51 घाटों पर 24 लाख दिए जलाए जाएंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा देशों के उच्चायुक्त और राजदूत हिस्सा लेंगे। अयोध्या एक बार फिर दीपोत्सव पर्व मनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रही है। दरअसल, राम की पैड़ी के सभी 51 घाटों पर 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इस दौरान सुबह 10 बजे अयोध्या में झांकियां निकाली जाएंगी। इस बार झांकियों में 4 देशों और 24 राज्यों की रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा।

CM योगी अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचेंगे

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज रामकथा पार्क पहुंचेंगे। यहां वह राम और सीता को तिलक लगाएंगे। इसके बाद भगवान राम-सीता पुष्पक विमान से राम-सीता पार्क पहुंचेंगे। शाम करीब 6 बजे राम की पैड़ी पर दीपोत्सव होगा।

आपको बता दें कि अयोध्या में हर साल दीपोत्सव मनाया जाता है। सरयू नदी के किनारे बने 51 घाटों को पूरी तरह से सजा दिया गया है। इस बार सरकार ने 24 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा है। घाटों को सजाने और दीपों को सजाने में 25 हजार स्वयंसेवक लगे हुए हैं।

गिनीज बुक में दोबारा दर्ज होगा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि साल 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी थी. तभी अयोध्या में दीपोत्सव की शुरूआत हुई। हालांकि, कोरोना काल में दो साल तक दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका। अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि दीपोत्सव की शुरुआत 2017 में राम की पैड़ी से हुई थी।

उन्होंने बताया कि 2017 में 1.87 लाख, 2018 में 3.11 हजार और 2019 में 4 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए. जबकि 2020 में 6.6 लाख, 2021 में 9.41 हजार, 2022 में 15.76 लाख दीये जलाए गए। आपको बता दें कि अयोध्या के दीपोत्सव ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। लेकिन एक बार फिर ये रिकॉर्ड अयोध्या में ही टूटने जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox