छोटी दिवाली पर क्यों की जाती है देवता यमराज की पूजा, जानें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छोटी दिवाली पर क्यों की जाती है देवता यमराज की पूजा, जानें

मानसी शर्मा/-  देशभर में आज छोटी दिवाली का त्योहार मनाएगी। लेकिन क्या आप लोगों को पता है कि छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं इस दिन यमराज की पूजा की जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि यमराज की पूजा क्यों की जाती है यमराज तो मृत्यु लोक के राजा है। तो चलिए आपको इसके बार में बताते है।

छोटी दिवाली पर यमराज की पूजा

दरअसल छोटी दिवाली 11 नवंबर यानी आज है और इससे अगले दिन बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी पूजन किया जाता है। साथ ही भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। लेकिन छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा की जाती है।  वहीं छोटी दिवाली को यम चतुर्दशी और रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है।

दीपक जलाने से अकाल मृत्यु टल जाती है

इस त्यौहार को नरक चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शाम के समय घर में दीपक जलाया जाता है, जिसे यम दीपक के नाम से जाना जाता है। यमराज के लिए दीपक जलाने से अकाल मृत्यु टल जाती है। छोटी दिवाली पर प्रदोष काल में यम का दीपक जलाने का विधान है। यह दीपक मृत्यु के देवता यमराज के लिए जलाया जाता है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है।

दीया जलाने का शुभ मुहूर्त

मान्यतों के अनुसार, इस दिन यमराज से प्रार्थना करते हैं। यमराज के लिए दीपक जलाने से अकाल मृत्यु टल जाती है। वही दिये जलाने के शुभ मुहूर्त की बात करे तो छोटी दिवाली पर आज यम का दीपक जलाने के दो मुहूर्त रहेंगे। प्रदोष काल और वृषभ काल।  प्रदोष काल शाम 05:29 बजे से रात 08:07 बजे तक रहेगा। वहीं वृषभ काल शाम 05:46 बजे शुरू होगा और 07:42 बजे समाप्त होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox