अमित शाह से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम मांझी ने दिया बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमित शाह से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम मांझी ने दिया बड़ा बयान

-बोले- ’एनडीए में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं’,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बिहार में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के साथ ही बिहार की राजनीति में उठापटक के बीच एक नया मोड़ आ गया है। गुरुवार को बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दिल्ली में गृह मंत्री शाह के साथ हुई बैठक में जीतन राम मांझी के साथ एचवीएम के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। लेकिन मुलाकात के बाद मांझी ने बड़ा बयान देते हुए सभी को चौंका दिया। उन्होने कहा कि एनडीए में शामिल होने का उनका कोई सवाल नही है। बल्कि बैठक के बाद मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार में पीएम बनने की सभी विशेषताएं हैं।

कई मुद्दों पर की चर्चा
गृह मंत्री से मिलने के कुछ देर पहले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा था कि कई सारे मुद्दे हैं, जिस बारे में हम चर्चा करेंगे। हालांकि, गृह मंत्री के साथ बैठक के बाद जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए में शामिल होने का तो सवाल ही नहीं है। मैं नीतीश कुमार के साथ ही रहूंगा। नीतीश कुमार में वह सभी विशेषता है, जो एक प्रधानमंत्री में होना चाहिए। वह विपक्ष को एकजुट करने की ईमानदार कोशिश कर रहे हैं।

एक दिन पहले नीतीश-तेजस्वी कांग्रेस आलाकमान से मिला
जीतन राम मांझी की बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि क्योंकि एक दिन पहले बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके दिल्ली स्थित निवास पहुंचे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस दौरान खरगे के साथ ही मौजूद रहे। सभी नेता विपक्षी एकता के मुद्दे को लेकर आपस में बैठक कर रहे थे। तेजस्वी के अलावा सभी नेताओं ने अपना-अपना पक्ष रखा। विपक्षी नेताओं ने एकजुट होने पर सहमति दी थी।

गठबंधन को एकजुट करने का प्रयासः नीतीश
नीतीश कुमार ने कहा था कि गठबंधन को एकजुट करने का प्रयास किया गया है। हम सब साथ बैठेंगे और चीजों को तय किया गया है। हम लोगों की इस पर अंतिम तौर पर बात हो गई है। जितने लोग हमारे साथ सहमत होंगे, हम उनके साथ भी बात करेंगे। साथ में बैठने तो दीजिए, हम लोगों को।

विपक्ष का नजरिया विकसित करेंगेः राहुल  
मौके पर राहुल गांधी ने कहा था कि जो नीतीश जी ने कहा कि विपक्ष को एक करने में बहुत एतिहासिक कदम लिया गया है। कितनी विपक्षी पार्टियों को इकट्ठा करना है। ये एक प्रक्रिया है। विपक्ष का जो भी नजरिया है, उसे हम विकसित करेंगे और जो भी पार्टियां विचारधारा की लड़ाई में साथ आना चाहती हैं उसको लेकर चलेंगे। जो संस्थानों पर आक्रमण हो रहा है, देश पर आक्रमण हो रहा है, उसके खिलाफ हम लड़ेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox