अब स्कूलों में योग सिखाएगी केजरीवाल सरकार, योग दिवस पर दिया तोहफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब स्कूलों में योग सिखाएगी केजरीवाल सरकार, योग दिवस पर दिया तोहफा

-दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किया ऐलान; कहा- हवा की तरह मुफ्त -सुप्रीम कोर्ट से अग्निपथ योजना को रद्द करने की मांग भी की

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को त्यागराज स्टेडियम में सैकड़ों लोगों के साथ योगासन किए। दिल्लीवासियों को मुफ्त में योग सिखाने का वादा करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार स्कूलों में भी योग की शिक्षा देना चाहती है। ’दिल्ली की योगशाला’ के सदस्यों के साथ केजरीवाल के योगासन में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी साथ रहे।
              योगशाला में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार चाहती है कि सभी लोग प्रतिदिन योग करें। उन्होंने कहा, ’’यदि बच्चों में आदत (योग की) डाल दी जाए तो यह उनके साथ पूरे जीवन जुड़ा रहेगा। हमारा उद्देश्य बच्चों को योग सिखाना और देखना है कि इसे स्कूलों में कैसे शुरू किया जा सकता है।’’ सीएम ने कहा कि दिल्ली में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर अच्छा हो गया है, लेकिन योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने से लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी।
               दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम को लेकर केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने योग मुफ्त में सीखा था और दिल्लीवालों के लिए भी यह मुफ्त होगा। केजरीवाल ने कहा, ’’दिल्ली में हजारों लोग योग कर रहे हैं, लेकिन हमें इसे लाखों में ले जाना है।’’ आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि ’दिल्ली की योगशाला’ के तहत 564 स्थानों पर 17 हजार पुरुष, महिला, गरीब और अमीर हर दिन योग कर रहे हैं।

’अवैध और असंवैधानिक है मोदी सरकार की अग्निपथ योजना’, सुप्रीम कोर्ट से रद्द करने की मांग
केजरीवाल ने कहा, ’’कुछ लोग मेरी आलोचना करते हैं कि फ्री में योग क्यों सीखा रहे हो? ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत और जरूरी चीजें फ्री ही होती हैं। सबसे जरूरी चीज है हवा है, वह भगवान ने फ्री दी है, पैसे नहीं लगते। पता नहीं आने वाले समय में कोई उद्योगपति इस पर भी टैक्स लगा दे। योग भी खूबसूरत देन है भगवान की।’’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox