अब मेट्रो में भीख मांगते दिखा दिव्यांग भिखारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब मेट्रो में भीख मांगते दिखा दिव्यांग भिखारी

-यात्री ने वीडियो शेयर किया तो डीएमआरसी ने मांगी कोच नंबर की जानकारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली मेट्रो में आये दिन कुछ न कुछ नया व अजीब होता रहता है। जैसे की दिल्ली मेट्रो सवारियों के आवागमन के लिए नही बल्कि लोगों के नाच-गाने, रोमांस व अश्लील हरकतों के लिए बनी है। इतना ही नही जिस आधुनिक सुविधा के लिए  मेट्रो का आगाज हुआ था वो सब अब धीरे-धीरे गौण होती जा रही है। बीते दिनों शादी का जोड़ा पहनकर मेट्रो से सफर करती लड़की का वीडियो सामने आया था। तो अब एक विकलांग बुजुर्ग भिखारी को मेट्रो के कोच के अंदर भीख मांगते देख सभी यात्री दंग रह गये। जब एक यात्री ने इसका वीडियों बनाकर डाला तो डीएमआरसी ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए पैसेंजर से कोच नंबर की जानकारी शेयर करने का आग्रह किया। वहीं अभी तक इस वीडियों को करीब 6 हजार लोग देख चुके है और अपने कमेंट दे रहे है। फिर भी डीएमआरसी इस तरह की हरकतों पर रोक लगाने में अब तक नाकामयाब ही रही है।

मेट्रो में ये कब शुरू हुआ?
इस क्लिप को महक शर्मा नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है- मेट्रो में ये कब शुरू हुआ? विकलांग व्यक्ति मेट्रो कोच के अंदर भीख मांगता हुआ दिख रहा है। पोस्ट के साथ यात्री ने डीएमआरसी को भी टैग किया है। वीडियो सामने आने के कुछ ही देर बाद डीएमआरसी का जवाब आया जिसमें दो तस्वीर के जरिए पैसेंजर को ये समझाया गया है कि कोच नंबर कहां लिखा होता है। ताकि वो इसकी जानकारी दे सके। 24 जुलाई को पोस्ट किए गए इस क्लिप को 6 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। महज 19 सेकंड के क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि भिखारी एक कोच से दूसरे कोच में जाकर भीख मांग रहा है।

लोगों के कमेंट्स- अब मेट्रो में कमा सकते हैं…
यूजर्स भी ये नजारा देखकर हैरान रह गए हैं। एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा- ये भी एक रोजगार है और कितना विकास चाहिए? अब मेट्रो में भी कमा सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अभी मेट्रो में है, आने वाले समय में बुलेट ट्रेन के अंदर भिखारी देखने को मिलेंगे। देश तरक्की की राह पर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox