
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के निगम सकूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को नगर निगम के स्कूलों को स्मार्ट मॉडल स्कूलों में तब्दील करने के पायलट प्रोजेक्ट को लांच किया। पहले चरण में 25 स्कूलों को 15 अगस्त तक विकसित किया जाएगा। इन स्कूलों में नवीनीकृत एवं स्मार्ट तकनीकों के जरिये पढ़ाया जाएगा।
एलजी ने पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत पीतमपुरा स्थित नगर निगम प्रतिभा स्कूल से की। इस मौके पर उन्होंने कहा, निगम के 25 स्कूल 15 अगस्त तक तैयार हो जाएंगे और उन्हें आजादी के अमृत महोत्सव पर लोकार्पित किया जाएगा। अगले साल गणतंत्र दिवस पर 400 अन्य स्कूलों को नवीनीकृत एवं स्मार्ट तकनीक से संपन्न कर तैयार कर लिया जाएगा। उप राज्यपाल ने अधिकारियों को स्कूल में निर्माण एवं मरम्मत संबंधी कार्य तथा आधुनिक फर्नीचर, तकनीक से लैस ब्लैक बोर्ड, इंटरेक्टिव पैनल एवं पढ़ाने की अन्य वस्तुओँ के साथ इस कार्य को 25 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके लिए 14.85 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
निगम के स्मार्ट मॉडल स्कूल एक समान रंग और एक ही डिजाइन में होंगे। स्मार्ट शिक्षण पद्धति और शिक्षा शास्त्र के माध्यम से शिक्षा को और रोचक बनाया जा सकेगा। इससे पूर्व, 18 जून को अशोक विहार स्थित निगम स्कूल के दौरे के समय भी उप राज्यपाल ने पायलट आधार पर मरम्मत-नवीनीकरण के लिए 25 निगम स्कूलों की जल्द पहचाने करने की घोषणा की थी।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!