
नई दिल्ली/- दिल्ली विधानसभा में पांचवे दिन केजरीवाल सरकार अपने ही विश्वास प्रस्ताव में पास हो गई। विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हो गया है। प्रस्ताव के पक्ष में मुख्यमंत्री समेत 58 सदस्य खड़े हुए जबकि विरोध में कोई नहीं खड़ा हुआ। वहीं, दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा। जिसपर भाजपा विधायकों को अध्यक्ष ने बाहर कर दिया। इसके साथ ही विधानसभा में विधायक सोमनाथ भारती ने उपराज्यपाल को चेतावनी दी।
विधानसभा में भ्रष्टाचार के मामले पर चर्चा करने के लिए भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला में जमकर बहस हुई, जिसके बाद उपाध्यक्ष ने विजेंद्र गुप्ता को पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया।
वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष ने हंगामा करने के चलते भाजपा के अभय वर्मा, अजय महावर, अनिल वाजपेई को पूरे दिन के लिए सदन से निकाल दिया गया। इसके बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ विधानसभा सदन के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। उन्होंने विधानसभा के गेट के पास दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला जलाया।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा किया कि मनीष सिसोदिया के पास कुछ भी नहीं मिला है। इसके बावजूद उनको गिरफ्तार किया जाएगा। वह गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं। जिस दिन सीबीआई कहेगी वह उसके पास चले जाएंगे। उन्होंने कहा उन्हें निरंतर प्रधानमंत्री से ईमानदारी का सर्टिफिकेट मिल रहा है। एक बार फिर मनीष सिसोदिया को भी ईमानदारी का सर्टिफिकेट मिल गया है।
केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई की रेड लगने के बाद गुजरात में आम आदमी पार्टी का 4þ वोट बढ़ गया है। उनको दो बार गिरफ्तार करने के बाद गुजरात में आप की सरकार बनना तय है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है, उसकी सरकार भी कट्टर ईमानदार है और उनके तमाम नेता कट्टर ईमानदार हैं, जबकि भाजपा को उन्होंने कट्टर बेईमान पार्टी करार दिया और कर्नाटक के कई घोटाले उन्होंने गिनाए। विधानसभा में आप विधायक सोमनाथ भारती ने उपराज्यपाल को चेतावनी दी कि वे उनकी कानूनी कार्रवाई की धमकी से डरने वाले नहीं हैं।





More Stories
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन