अनुराग ठाकुर ने राहुल पर बोला हमला, बोले- भारत को बदनाम करना उनकी आदत में शुमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अनुराग ठाकुर ने राहुल पर बोला हमला, बोले- भारत को बदनाम करना उनकी आदत में शुमार

-कैम्ब्रिज में राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, आरोप बताये बेबुनियाद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान पर भाजपा भड़क गई है। पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को राहुल के बयान को झूठा और भारत को बदनाम करने वाला बताया। उन्होंने कहा, “कल के नतीजे दिखाते हैं कि कांग्रेस का सूपड़ा एक बार फिर साफ हुआ है। और ये रोने-धोने का काम राहुल गांधी एक बार फिर विदेश की धरती पर कर रहे हैं।“
                 अनुराग ठाकुर ने कहा, “ये पेगासस कहीं और नहीं उनके दिल और दिमाग में बैठा हुआ है। पेगासस पर क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी ने अपना मोबाइल जमा नहीं करवाया। वह नेता जो भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर है, ऐसा क्या था उनके मोबाइल में जो उनको अब तक छिपाना पड़ रहा है। उन्होंने और अन्य नेताओं ने अपना मोबाइल जमा क्यों नहीं करवाया।“

’किसी और की नहीं तो इटली की पीएम की ही सुन लेते राहुल’
खेल मंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, “दुनियाभर में मोदीजी के नेतृत्व में भारत के प्रति जो सम्मान बढ़ा है, वह आज कोई और नहीं, दुनियाभर के नेता कह रहे। राहुलजी किसी और की नहीं, इटली की प्रधानमंत्री और उनके नेताओं की ही सुन लेते। इटली की पीएम ने कहा कि दुनियाभर में मोदीजी को जो प्यार मिलता है, जिस तरह वह दुनिया के लोकप्रिय नेता बन कर उभरे हैं। आज वह एक बड़े लीडर हैं। ये शायद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं कर पा रही है।“

’विदेशी धरती-दोस्तों को भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे राहुल’
बार-बार झूठ बोलना, विदेशी धरती का विदेशी दोस्तों, विदेशी एजेंसियों का इस्तेमाल करना यह आदत बन गई है भारत को बदनाम करने की। यह नफरत राहुल गांधी की प्रधानमंत्री के प्रति तो हो सकती है, लेकिन देश को बदनाम करने की ये साजिश जो उनकी विदेशी धरती से, कभी विदेशी दोस्तों के जरिए होती है, यह प्रश्नचिह्न खड़ा करता है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है।

’चुनावों के नतीजे स्वीकार नहीं कर पा रहे राहुल’
भाजपा नेता ने कहा, “पूर्वोत्तर चुनाव के नतीजे शायद राहुल गांधी को पहले से पता थे। लेकिन न वे लोगों के मैंडेट को स्वीकार कर पाए, शायद वह एक के बाद एक मिल रही हार को भी स्वीकार नहीं कर पा रहे। कल के नतीजे दिखाते हैं कि कैसे लोग बार-बार नरेंद्र मोदीजी की सरकार पर भरोसा दिखा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox