अजय देवगन के सेट पर मस्ती और प्रैंक, श्रेयस तलपड़े ने सुनाया मजेदार किस्सा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अजय देवगन के सेट पर मस्ती और प्रैंक, श्रेयस तलपड़े ने सुनाया मजेदार किस्सा

बॉलीवुड/अनीशा चौहान/-  बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन का स्क्रीन प्रेजेंस हर फिल्म में शानदार होता है। रियल लाइफ में भले ही अजय देवगन शांत और गंभीर नजर आते हैं, लेकिन सेट पर वह काफी मस्तीखोर भी होते हैं। अजय देवगन अपने कोस्टार्स के साथ सेट पर मस्ती और प्रैंक करते रहते हैं। हाल ही में, अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने एक पॉडकास्ट में अजय देवगन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया, जो दर्शाता है कि वह सेट पर कितने मजेदार और शरारती होते हैं।

अजय देवगन का प्रैंक

श्रेयस तलपड़े ने अपनी फिल्म “गोलमाल” फ्रैंचाइज़ी की शूटिंग के दौरान अजय देवगन के साथ किए गए प्रैंक्स का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अगर अजय देवगन आपके पास हों तो आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए, खासकर अगर पास में पटाखे हों। श्रेयस बताते हैं, “कई बार अजय देवगन ने पटाखों की एक लड़ी में तार लगा दी और उसे किसी इंसान से बांध दिया। फिर वो उसे जला देते थे और उस इंसान के पीछे पटाखे फूटते रहते थे।”

श्रेयस ने एक खास किस्सा सुनाते हुए कहा, “मुझे याद है, उस दौरान मैं दो फिल्मों का एक साथ शूट कर रहा था, इसलिए मैं काफी थका हुआ था। हम गोलमाल के पोस्टर के लिए शूट कर रहे थे। उस पोस्टर के लिए बहुत सारे पटाखे लाए गए थे। मैं परिणीति चोपड़ा से बात करते-करते सो गया था, और तभी अजय देवगन मेरे पीछे एक सुतली बम लेकर खड़े थे। मैंने झपकी ली और अचानक एक पटाखा बजा। मैंने सोचा, ‘भगवान! मैंने ये कैसे भूल गया कि मुझे सतर्क रहना था!'”

रोहित शेट्टी के बारे में क्या बोले श्रेयस

श्रेयस ने अजय देवगन के अलावा अपनी गोलमाल फ्रैंचाइज़ी के डायरेक्टर रोहित शेट्टी के बारे में भी बात की। श्रेयस ने बताया कि उन्होंने “गोलमाल अगेन” फिल्म में काम किया और इस दौरान रोहित शेट्टी के योगदान से फिल्म का ग्राफ काफी ऊपर गया।

श्रेयस ने कहा, “जब मैंने फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग शुरू की, तो मुझे पहले जैसा एहसास नहीं हो रहा था। किरदार उतने मजेदार नहीं लग रहे थे, और उसमें वही एनर्जी नहीं थी जो ‘गोलमाल 3’ में थी। इसके बाद रोहित शेट्टी ने शूटिंग रोकी और लंच के दौरान ‘गोलमाल 3’ के कुछ सीन्स दिखाए। वह चाहते थे कि हमें वही एनर्जी दिखानी चाहिए जो ‘गोलमाल 3’ में थी। इससे हमें एहसास हुआ कि हमें उसी ऊर्जा के साथ काम करना चाहिए।”

श्रेयस का मानना है कि इसी वजह से “गोलमाल अगेन” दर्शकों के बीच बहुत पसंद की गई थी। रोहित शेट्टी की दिशा और निर्देशन ने फिल्म की एनर्जी को और भी ज्यादा बेहतरीन बना दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox