
बांदीपोरा/अनीशा चौहान/- जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में सेना के चार जवान शहीद हो गए, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानों को श्रीनगर अस्पताल रेफर किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा बांदीपोरा के सदर कूट पायीन इलाके के पास हुआ। सेना का ट्रक जवानों को लेकर जा रहा था, जब एक मोड़ पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक पहाड़ी से नीचे लुड़कते हुए खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो जवानों की मौत हो गई और पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद सुरक्षा बल और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य जारी है।
पुंछ में भी हुआ था एक सड़क हादसा
यह घटना 24 दिसंबर को पुंछ में हुए एक अन्य सड़क हादसे की याद दिलाती है। पुंछ के पास नियंत्रण रेखा (LoC) के निकट सेना का एक वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में पांच सैनिकों की मौत हो गई थी और ड्राइवर सहित पांच अन्य जवान घायल हो गए थे। सेना ने इस हादसे पर बयान जारी करते हुए कहा था कि एक 2.5 टन का वाहन जो छह वाहनों के काफिले का हिस्सा था, ऑपरेशनल ट्रैक पर चलते समय सड़क से उतर गया और खाई में गिर गया।
इन घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा बलों की जान जोखिम में डालने वाली सड़क यात्रा की समस्याओं को उजागर किया है।





More Stories
गणेश विसर्जन करते ही नहर में समा गए 3 युवक, कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप