
-उपराज्यपाल अनिल बैजल को अधिकारियों ने डिजिटल डिलीवरी योजना की दी जानकारी
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली सरकार को उम्मीद है कि वो सभी सेवाओं की अगस्त से पहले 100 प्रतिशत डिजिटल डिलीवरी हासिल कर लेगी। इसके लिए सरकार पूरी जोर-शोर से काम कर रही है। बुधवार को अधिकारियों ने योजना की स्थिति और प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल को यह जानकारी दी।
बता दें कि वर्तमान में दिल्ली सरकार के विभागों और स्वायत्त निकायों द्वारा प्रदान की जा रहीं 425 सेवाएं डिजिटल रूप से उपलब्ध हैं। बैठक में मौजूद एक अधिकारी ने कहा कि मई में ऐसी सेवाओं की संख्या केवल 122 थी। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान नागरिकों द्वारा आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक ही मंच पर डिजिटल रूप से प्रदान की जा रही सभी सेवाओं को एकीकृत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। 14 जनवरी को हुई पिछली समीक्षा बैठक में एलजी ने निर्देश दिया था कि सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी की पूरी कवायद को 15 अगस्त 2022 की समय सीमा के भीतर नागरिकों को 100 प्रतिशत सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पूरा किया जाए। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि अगस्त से पहले सेवाओं की 100 प्रतिशत डिजिटल डिलीवरी का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। एलजी ने अप्रैल 2017 से सेवाओं के डिजिटल वितरण की नियमित निगरानी शुरू कर दी थी। अधिकारी ने कहा कि महामारी के दौरान इस अभ्यास ने गति पकड़ी है, जब बिना शारीरिक संपर्क और आवाजाही के सेवाओं की डिलीवरी एक आवश्यकता बन गई।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार