
क्या आप विदेश घूमने का सोच रहें है, लेकिन पैसों की कमी के कारण आप विदेश नही घूम पा रहें है। तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की ज़रुरत नही है। आज हम आपकों कुछ ऐसे विदेशी लोकेशन के बारें में बताने जा रहें है। जहाँ आप सिर्फ मात्र 40 हज़ार रुपये में घूम सकते है। जो कि आपके बजट में होगा। इन देशों में आप सी बीच और नाइटलाइफ का मजा ले सकते हैं बल्कि जमकर शॉपिंग भी कर सकते हैं। तो आइए जानते है वो कौन से देश है।
सिंगापुर- आप 40 हज़ार में घूम सकते है। लेकिन आपको कुछ चीज़ो का ध्यान रखना होगा। सिंगापुर बेहद खूबसूरत शहर है। यहां आप महंगे रेस्तरां में खाना खाने की बजाए, स्ट्रीट फूड्स का मजा ले सकते हैं। यहां की नाइटलाइफ भी बहुत मजेदार है। यहां आप समुद्री तटों और वाइल्डलाइफ का घूम कर विदेश में आनंद ले सकते हो।
वियतनाम- भारत का एक ऐसा करीबी डेस्टिनेशन है, जो कम से कम बजट में घूमने वाले लोगों के लिए बहुत ही अच्छा है। यहाँ आपको ऐतिहासिक स्मारकों, प्राकृतिक सुंदरता, समुद्री तटों और यहां आपको टेस्टी और सस्ता खाना खाने के लिए मिलेगा। वियतनाम में मंदिरों और शिवालयों की कोई कमी नहीं है।
भूटान- एक छोटा सा देश है, लेकिन वह अपने ऐतिहासिक स्थलों और पहाड़ो के नजारों के लिए फेमस है। पहाड़ों, घनी घाटियों और जंगलों के साथ, भूटान में मनोरंजन के लिए कई एक्टिविटीज देखने को मिल जाएंगी। अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो एक बार लैंड ऑफ द थंडर ड्रैगन जरूर जाएं। भूटान भी सस्ते डेस्टिनेशन के रूप में काफी मशहूर है।
मिस्र- यह एक समृद्ध संस्कृति और इतिहास वाला देश है। यहां पर्यटकों के आकर्षण के लिए नील घाटी में कई स्मारक मौजूद हैं, साथ ही यहां कई पिरामिड, मंदिर और मस्जिद भी हैं, जिन्हें आप इजिप्ट यात्रा में शामिल कर सकते हैं।
तो अगर आप विदेश जाने की सोच रहें है तो हमारी द्वारा बताई गई इन लोकेशन पर जाकर घूम सकते है। लेकिन आपको कुछ चीज़ो का ध्यान रखना होगा। जैसे आपको अगर मात्र 40,000 में यह ट्रिप करना चाहते है तो आपको मेहंगे होटल की जगह आप पीजी में रह सकते है। इसके साथ ही, आप रेस्टोरेंट की बजाए आप स्ट्रिट फूड का मज़ा ले सकते है। यह नही आप ट्रेवल के लिए केब बजाए बस या मेट्रो का उपयोग कर सकते है। जिससे आपका फिजूल खर्चा नही होगा।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी