अगर है दाग धब्बों से परेशान तो तैयार करें आलू से बना हुआ फेस पैक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अगर है दाग धब्बों से परेशान तो तैयार करें आलू से बना हुआ फेस पैक

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा –  आज के दौर में बढ़ते हुए प्रचार के कारण टेलीविजन, न्यूज़ पेपर व सोशल मीडिया के माध्यम से हमें कई तरह के त्वचा से संबंधित उत्पाद देखने को मिलते हैं, जो हमें चेहरे की चमक बढ़ाने झुर्रियां मिटाने और कई तरह के फायदों के बारे में बताते हैं अगर हम उनके प्रोडक्ट्स को यूज करते हैं तो उन से चेहरे को अनेक फायदे मिलेंगे जो अपने प्रचार में इस तरह की बातों को बता कर हमें अपनी तरफ आकर्षित करते हैं और आकर्षित हो भी क्यों न उनके प्रचार का तरीका ही कुछ ऐसा होता है लेकिन क्या आप जानते हैं ? इन प्रोडक्ट्स में कुछ कैमिकल्स मिले होते हैं, जो चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज अपने इस लेख में हम आपको प्रकृति से उत्पन्न हुए आलू के बारे में बताएंगे जिसे आप अपने चेहरे पर लगाकर निखार पा सकते हैं।

चमकदार और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आलू बेहद उपयोगी है। आंखों के डार्क सर्कल दूर करने के लिए आलू का रस बेहद उपयोगी होता है। आलू को उबाल कर उसका पैक बनाकर लगाया जाए तो स्किन में निखार आता है। उबला हुआ आलू नेचुरल होता है, जिससे स्किन पर इसका कोई भी नुकसान नहीं होता, उबले हुए आलू के फेस पैक का इस्तेमाल करके स्किन में निखार लाया जा सकता है। यह पैक स्किन टैन को रिमूव करता है अगर आप पिंपल और एक्ने से परेशान हैं तो उबले हुए आलू का फैस पैक आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। आलू का फेस पैक लगाने से चेहरे पर कसाव आता है, साथ ही चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं। आलू के फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस पैक को कैसे तैयार किया जाता है।

सामग्री

उबला हुआ आलू

दही और शहद

नींबू

फेस पैक बनाने का तरीका

फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू लें, दही, नींबू और शहद लें, अब आलू के साथ दही, नींबू और शहद मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छे से लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। 15 मिनट के बाद साफ पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox